फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट स्वीपिंग सर्विस के तहत नए कर्मचारियों के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने शुरु किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
रात्रिकालीन सेवा के तहत लगाए गए नए कर्मचारियों के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने शुरू किया धरना
विज्ञापन

मांगे नहीं मानी तो सोमवार को शहर में बंद करेंगे सफाई का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नाईट स्वीपिंग के लिए 46 नए कर्मचारियों की भर्ती के विरोध में पिछले साल हटाए गए 140 कर्मचारियों ने वीरवार से नगर परिषद कार्यालय में धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने परिषद की चेयरपर्सन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता नप सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक प्रधान रामशरण कल्याण ने की। रामशरण कल्याण ने कहा कि सरकार हटाए गए 140 कर्मचारियों को यदि अगले तीन दिनों अंदर वापस ड्यूटी पर नहीं बुलाया गया तो सोमवार से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को बंद कर हड़ताल कर दी जाएगी। इसके साथ ही नप में तैनात अन्य कर्मचारियों को भी हड़ताल में शामिल किया जाएगा। कल्याण ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए व विभागों में ठेकेदारी प्रथा को बंद किया जाए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा पिछले वर्ष की 24 मई व 4 अक्टूबर को नगरपालिका कर्मचारियों के साथ मांगो पर समझौता हुआ था। लेकिन सरकार ने इसे अभी तक लागू नहीं किया है। इस अवसर पर प्रधान रामशरण कल्याण, उपप्रधान राजेंद्र टांक, देवराज गिल व अन्य नगरपालिका व फायर कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें