फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए वालीवाल खेल प्रतियोगिता कल

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल प्रतियोगिता कल
विज्ञापन

कैथल। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी सतविंद्र गिल ने बताया कि जिला में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए 15 फरवरी को करनाल में सिविल सेवा पुरुष खिलाड़ियों के लिए वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा, सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इस सिविल सेवा प्रतियोगिता में बोर्ड, कारपोरेशन में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी, पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईडीसी के अधिकारी व कर्मचारी भाग नहीं ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी व कर्मचारी अमुक विभाग से यह प्रमाण-पत्र साथ लेकर आएंगे कि वे इस विभाग व कार्यालय के सरकारी अधिकारी व कर्मचारी हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतू जाने व वापस आने का किराया संबंधित विभाग व खिलाड़ी द्वारा वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें