फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटर उत्पादक किसानों के लिए संजीवनी बनी रही है सिलेरी...

विज्ञापन
विज्ञापन
मटर उत्पादक किसानों के लिए संजीवनी बनी सिलेरी
विज्ञापन

मटर के साथ ही बो दी जाती है फसल, मटर की फसल कटने के बाद उगती है सिलेरी
गर्म खाद्य पदार्थ होने के कारण हो रहा है निर्यात, एक एकड़ से 30 से 40 हजार रुपये का लाभ, मटर की सही कीमत ना मिले तो कर देती है क्षतिपूर्ति
सीवन क्षेत्र में किसान कर रहे हैं सिलेरी का उत्पादन, ठंडे देशों में पूणे स्थित बंदरगाह से होता है निर्यात
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मटर उत्पादक किसानों के लिए सिलेरी नामक उत्पाद संजीवनी बना हुआ है। यदि मटर की फसल का उत्पादन कम हो जाए तो यह उनके नुकसान की भरपाई करने का काम कर रहा है। सीवन क्षेत्र में काफी सारे किसान मटर की खेती के साथ सिलेरी का उत्पादन करते हैं। इससे किसानों को 30 से 40 हजार रुपये की आमदनी हो रही है।
गांव गोबिंदपुरा के किसान अमरीक सिंह ने बताया कि मटर की खेती के साथ ही सिलेरी का बीज बो दिया जाता है। इसके बाद जब तक मटर की फसल काट नहीं ली जाती, तब तक यह पौधा नहीं बढ़ता। जब मटर की फसल काट ली जाती है तो इसका पौधा बढ़ना शुरू होता है और करीब 15 से 20 दिन बाद यह फल ले आता है। जिसमें से बारीक सिलेरी निकलती है। यह काफी गर्म खाद्य पदार्थ होता है। जिसका प्रयोग विदेशों में उन देशों के लोगों द्वारा किया जाता है, जहां काफी ठंड रहती है। देश में पुणे में इस उत्पाद से तेल निकालने का काम किया जाता है। इसके लिए शाहबाद सहित मटर उत्पादक क्षेत्रों से खरीदार खुद खरीद करते हैं और एकत्रित करके इसे पुणे भेजा जाता है। जहां से तेल निकाल कर इसे निर्यात किया जाता है।
विज्ञापन

एक एकड़ में यह 5 से 7 क्विंटल तक निकल जाता है। एक क्विंटल की कीमत 5 हजार रुपये तक होती है। जिस कारण किसानों को 30 से 40 हजार रुपये तक आमदनी हो जाती है। यदि मटर की फसल को अच्छे भाव ना मिलें तो इसके माध्यम से किसानों को क्षतिपूर्ति हो जाती है। सीवन क्षेत्र में काफी किसान इसका उत्पादन कर रहे हैं। वे भी इसे इस बार पुणे के लिए बेच रहे हैं।
विज्ञापन

इस फसल के साथ किसान एक साल में अपने खेत से तीन फसल ले सकता है। एक तो वह मोटा अनाज उगा सकता है। इसके बाद मटर व सिलेरी की एक साथ खेती होती है। जिसके चलते एक साल में तीन फसल लेकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें