जाट महासम्मेलन के लिए बनाई चार कमेटियां, गांव-गांव जाकर करेगी प्रचार
फोटो नंबर-06
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की एक बैठक शुक्रवार को आरकेएम पैलेस में हुई। जिसकी अध्यक्षता गजे सिंह बालू ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रवीन किच्छाना ने बताया कि 25 नवंबर को जसिया में होने वाले जाट महासम्मेलन में जिले के हर गांव से जाट समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।
इसके लिए समिति ने चार कमेटियां गठित की है। पहली कमेटी में जिलाध्यक्ष प्रवीन किच्छाना, दूसरी कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा, तीसरी कमेटी में उपाध्यक्ष मियांसिंह जाजनपुर व अमरनाथ नरड़ व चौथी कमेटी में चीका की कार्यकारिणी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। यह कमेटियां गांव-गांव जाकर जाट समाज के लोगों से जाट सम्मेलन जसिया व दीनबंधु चौ. छोटूराम प्रतियोगी परीक्षा केंद्र के प्रथम स्थापना दिवस का प्रचार जिम्मेवारी के साथ करेगी। इस अवसर पर सतबीर मलिक, शमशेर, राजा कसान, रामकरण कोटड़ा, कुलदीप गढ़ी, मा. अजमेर हरसौला, दलीया राम, रामफल फौजी, बल्लू गुलियाना, राजपाल गुलियाना, रामेहर बालू, महेंद्र सिंह रामगढ़, शमशेर नरड़, मियां सिंह जाजनपुर, अमरनाथ व नरेश मौजूद रहे।