फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू अशोक कालोनी व तेगबहादुर कालोनी में बनाए गए रैंप पर सीएम विंडो पर जवाब में भेज दी झूठी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम विंडो की शिकायत पर अधिकारियों ने दे दी झूठी रिपोर्ट
विज्ञापन

न्यू अशोक कॉलोनी व तेगबहादुर कॉलोनी में अवैधर रूप से बनाए गए रैंप का मामला
कैथल। यहां न्यू अशोक कॉलोनी व तेग बहादुर कॉलोनी में अवैध रूप से भवनों के आगे बनाए गए पांच से छह फुट के रैंप को लेकर अधिकारियों पर झूठी रिपोर्ट बनाकर सरकार को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता शक्तिधर ने कहा कि गली में घरों के आगे अवैध रूप से पांच से लेकर छह फुट तक रैंप बनाए गए हैं। साथ ही लोगों ने बागवानी बनाकर सड़क पर जाल डाल दिया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 8 में अवैध रूप से किए गए निर्माण को लेकर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसने बताया कि सबसे बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि बिना सूचना दिए इन कॉलोनियों का विभाग द्वारा सर्वे किया गया और जवाब दे दिया गया कि इन रैंपों को हटा दिया गया। जबकि वे आज भी वहां जस के तस बने हुए हैं। इस बारे में 20 अगस्त को फिर से शिकायत दी गई। उनकी मांग है कि गली में बनाए गए अवैध रैंप हटवाए जाएं और यहां बिना कब्जे के गली का निर्माण करवाया जाए। अधिकारी खुद सीएम विंडो को धत्ता बताकर जनता में सरकार की छवि धूमिल करना चाहते हैं। जो निंदनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। जो झूठी रिपोर्ट बनाकर भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें