फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डा रोड़ी के लिए ग्राम पंचायत की ओर से करवाई जाएगी बोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हड्डा रोड़ी के लिए ग्राम पंचायत की ओर से करवाई जाएगी बोली
विज्ञापन

सीवन क्षेत्र से बाहर का कोई मृतक पशु नहीं डाला जाएगा-ग्राम पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। में कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर स्थित हड्डी रोड़ी का स्थान बदलने को लेकर कस्बा सरपंच ने ग्राम पंचायत की एक बैठक बुलाई। इस बैठक में ग्राम पंचायत के सदस्यों ने भाग लिया और ग्रामीणों की नाराजगी पर विचार विमर्श किया गया। ग्रामीणों की समस्या को जायज मानते हुए पंचायत ने हड्डी रोड़ी का स्थान बदलने को लेकर एक मत से प्रस्ताव पास किया ताकि ग्रामीणों को हड्डी रोड़ी के कारण परेशानी न झेलनी पड़े और हड्डी रोड़ी का स्थान बदला जा सके। सरपंच ने पंचों के सामने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि ग्रामीण अपनी समस्या को लेकर कई दिनों से उसके घर का घेराव कर रहे है जोकि ठीक नही है। ग्रामीणों ने ही पंचायत को चुना है और उनकी समस्या का हल निकालना पंचायत का दायित्व बनता है। जिस पर पंच सहमत हो गए व हड्डी रोड़ी का स्थान बदलने और हड्डी रोड़ी के लिए कोई नया स्थान देखने पर विचार विमर्श किया गया ताकि मृतक पशुओं के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्राम पंचायत ने यह निर्णय लिया कि ग्राम पंचायत सीवन द्वारा हड्डी रोड़ी को ठेके पर देने के लिए खुली बोली करवाई जाएगी। हड्डा रोड़ी के लिए आधा एकड़ जमीन की चार दीवारी निकलवाकर ग्राम पंचायत की ओर से दिया जाएगा। लेकिन इस हड्डा रोड़ी में ग्राम पंचायत सीवन क्षेत्र से बाहर का कोई भी मृतक पशु नही डाला जाएगा। ग्राम पंचायत ने प्रस्ताव पास कर उसकी एक प्रति बीडीपीओ रोजी को सौंप दी है और बीडीपीओ रोजी ने पंचायत द्वारा पास किया गया प्रस्ताव के बारे में जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया है
हड्डी रोड़ी से इनको हो रही परेशानी:-
सीवन से कुछ दूरी पर कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर स्थित हड्डी रोड़ी से सीवन, सीवन अनाज मंडी, गांव पोलड, डेरा गुरदास पुर, सौथा, डेराजात डेरा दो नंबर, शिमला फार्म, डेरा ओड़ राजपूत, और अन्य डेरा के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पंचायत बोली करवा ठेके पर देगी हड्डा रोड़ी:-
सरपंच प्रतिनिधि अमरेन्द्र खारा का कहना है कि हड्डी रोड़ी चलाने के लिए सीवन पंचायत आधा एकड़ जमीन की चार दीवारी निकलवाकर देगी और हड्डी रोड़ी को ठेके पर देने के लिए बोली की जाएगी। इसके अलावा बोली व ठेका इस आधार पर दिया जाएगा की हड्डी रोड़ी में सिर्फ सीवन पंचायत के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र के मृतक पशुओं को डाल सकेंगे। इसमें सीवन से बाहर का कोई भी मृतक पशु नही डालाने दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या जायज:-
खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सीवन रोजी का कहना है कि उसने ग्रामीणों व ग्राम पंचायत द्वारा हड्डी रोड़ी को उठवाने को लेकर दी गई शिकायत के बोर में जिला के आला अधिकारियों अवगत करवा दिया है। ताकि ग्रामीणों की समस्या का हल जल्द निकाला जा सके। उन्होंने माना की ग्रामीणों की समस्या जायज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें