फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस पार्टी का देश में लंबे समय तक राज रहा, उसके नेता आज भ्रष्टाचार व गरीबी मिटाने की बात करते हैं-राजकुमार सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिस पार्टी का देश में लंबे समय तक राज रहा, उसके नेता आज भ्रष्टाचार व गरीबी मिटाने की बात करते हैं : राजकुमार सैनी
विज्ञापन

फोटो संख्या-55
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि जिस पार्टी का देश में लंबे समय तक राज रहा, उस पार्टी के नेता आज भी गरीबी व भ्रष्टाचार मिटाने को लेकर भाषण देते हैं। यह बड़े शर्म की बात है। जो वर्ग पचास प्रतिशत नौकरियों पर काबिज हो और हर प्रकार से साधन संपन्न हो, वह वर्ग आज भी पिछड़ा बनने की होड़ में लगा हुआ है। ऐसे वर्ग से जनता इंसाफ की क्या उम्मीद कर सकती है। लोकतंत्र सुरक्षा मंच के संस्थापक व कुरुक्षेत्र के सांसद राज कुमार सैनी ने बुधवार को गांव बदसुई में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से हरियाणा बना है तभी से एक जाति विशेष के लोग मुख्यमंत्री के पद पर रहे और उन्होंने अपने समाज के लोगों को ही नौकरियों पर रखा। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार के लोग हर रोज भ्रष्टाचार के खिलाफ भाषण देते हैं जबकि स्वयं द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के चलते वे खुद जेलों में बंद हैं। हैरानी तो तब होती है जब जनता इन भ्रष्टाचारी लोगों के भाषणों पर ताली बजाती है। सैनी ने कहा कि जो लोग प्रदेश को फूंक सकते हैं, रेल व बसें रोक सकते हैं, हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखा सकते हैं, प्रदेश की राजनीति को बदलने की बात करते हैं, वो लोग पिछड़ा वर्ग का आरक्षण भी छीन सकते हैं। ऐसे में पिछड़ा वर्ग को अपने हितों को लेकर जागरूक होना होगा। सैनी ने कहा कि अगर इस बार प्रदेश की जनता ने उनका साथ दिया तो एक परिवार एक रोजगार, मनरेगा को किसानों से जोड़ना, हर जाति को आरक्षण देकर उनका हिस्सा सुनिश्चित करने का काम कर दिखाएंगे।मौके पर पूर्व विधायक बनारसी दास, पूर्व प्रधान ईश्वर अत्री, पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश, छवि राम, राकेश राणा, बीजेपी उपाध्यक्ष गुरदेव सैनी, जसविंद्र सैन, गौरव वर्मा, सुदेश रोहिला, मास्टर सुखा सिंह, रविंद्र जंगम, गुरमेल सिंह, प्रेम सैनी, पूर्व सरपंच मघर सिंह, हरजीत सिंह, मनजीत सिंह व काकू सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें