फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण पर शुरु हुई तैयारियां, पोस्टर चस्पाए, सर्वेक्षण के लिए नहीं पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूरे देश में वीरवार को शुरू हुए स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शहर की स्वच्छता को देखने के लिए टीम नहीं पहुंची। लेकिन नगर परिषद की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए तैयारियां जोरों से शुरू कर दी हैं। इसके तहत परिषद के कर्मचारियों द्वारा दिनभर पोस्टर चस्पा करने व होर्डिंग लगाने का अभियान चलाया गया। साथ ही हर मोहल्ले व सड़क पर सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए तैनात किया गया। इसके लिए 150 से अधिक सफाई कर्मचारी व पोस्टरों व बैनर के लिए 20 कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात किया गया।
100 पोस्टरों में से पहले दिन लगाए 35 : नगर परिषद की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए वीरवार को जगह-जगह पोस्टरों को लगाया गया। जिसके तहत परिषद ने कुल 100 पोस्टर लगाने हैं। पहले दिन परिषद के कर्मचारियों की ओर से 35 पोस्टर लगाए गए। इस मौके पर सुपरवाइजर अरुण, चाहत, रणजीत, राजेंद्र, सुखचैन, जगजीत व सुंदर सहित परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ बोले नहीं मालूम कब आना है टीम को : स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए आने वाली टीम के बारे में ईओ ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत आने वाली टीम की ओर से पहले एक पत्र आएगा। जिसके बाद टीम शहर की स्वच्छता को जांचने के लिए पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें खुद ही मालूम नहीं है कि टीम को कब आना है।



शहर की स्वच्छता देखने नहीं पहुंची टीम
स्वच्छता सर्वेक्षण पर शुरू हुई तैयारियां, पोस्टर चस्पा किए
शहर की सड़कों से गंदगी हटाने के अलावा लोगों से की जा रही है अपील
शहर को साफ-सुथरा रखें, ताकि स्वच्छता सर्वेक्षण में बढ़े शहर की रैंकिंग
फोटो नंबर-8,9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें