फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल का चौथा दिन, एनएचएम कर्मचारियों ने जलाई सरकार के नोटिस की कॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों ने जलाई सरकार के नोटिस की कॉपी,
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एनएचएम कर्मचारियों व सरकार के बीच चल रही रस्साकशी चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। सरकार द्वारा हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने के लिए 24 घंटे का नोटिस दिया है। इसके बाद उन पर गाज गिर सकती है। कर्मचारियों ने रोष स्वरूप इस नोटिस की प्रतियां भी जलाईं। सरकार द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद 224 कर्मचारियों में से 65 कर्मचारी काम पर वापस लौट आए। हड़ताल के कारण सरकारी अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित है। मरीजों को ओपीडी की पर्ची बनवाने से लेकर दवा लेने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं हड़ताल के चौथे दिन भी एंबुलेंस के पहिए थमे रहिए। कर्मचारियों ने सरकारी अस्पताल में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी से रोष है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मरीजों की परेशानी को अनदेखा कर रहे हैं। इस मौके पर एनएचएम कर्मचारी नरेंद्र, सुनील शर्मा, मनीषा, सुदेश, अंजू रानी, पूजा, अनिता, पुष्पा, गीता बबली, सीमा, पूनम, रीना कमलेश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रेनी कर्मचारियों से नहीं संभल रहा काम, लगी लंबी कतारें : बता दें कि एनएचएम के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण स्वास्थ्य विभाग की ओर से ट्रेनी कर्मचारियों को रखा गया। इसी कड़ी में एंबुलेंस रूम में भी अटेंडेंट को लगाया गया था। लेकिन उनसे काम ठीक ढंग से नहीं हो रहा। जिस कारण अस्पताल में आने वाले मरीजों की लंबी कतारें लगी है और उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना पड़ रहा है।
विज्ञापन



हड़ताल का चौथा दिन,
224 कर्मचारियों में से केवल 65 कर्मचारी काम पर वापस लौटे

फोटो नंबर-12,13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें