फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल गाय को नंदीशाला में पहुंचाने गए ऑटो चालक को एसडीएम गुहला ने फटकारा!

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल गाय को नंदीशाला में पहुंचाने गए ऑटो चालक को एसडीएम गुहला ने फटकारा!
विज्ञापन

ऑडियो हुआ वायरल, डीसी ने कहा-पता लगाया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गुहला-चीका में बनाई गई नंदीशाला में शुक्रवार को एक घायल गाय को छोड़ने गए ऑटो चालक को एसडीएम गुहला द्वारा फटकारने का ऑडियो वायरल हो गया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बातचीत करने वाला अधिकारी एसडीएम ही हैं या कोई और। मामले में डीसी सुनीता वर्मा ने कहा कि पता करवाया जाएगा कि क्या मामला है।
विज्ञापन

दरअसल एक युवक वीरवार रात्रि गुहला-चीका की नंदीशाला में एक घायल गाय को लेकर पहुंचा था। जहां कर्मचारियों ने नंदीशाला का गेट खोलने से यह कहकर इंकार कर दिया कि एसडीएम ने 5 बजे के बाद नंदीशाला के गेट खोलने से मना किया है। इसके बाद युवक ने एसडीएम को फोन मिलाकर जब यही बात कही तो एसडीएम का कहना था कि उसने क्या इन पशुओं का ठेका ले रखा है। पहले ही नंदीशाला में पशुओं को रखने के लिए जगह नहीं है। कर्मचारियों को देने के लिए पैसे नहीं हैं। आप दूसरी गोशाला में ले जाओ। इसके बाद युवक ने कहा कि साहब मैं एक घायल गाय को लेकर आया हूं तो क्या इन्हें सड़कों पर छोड़ दिया जाए। यह सुनकर अधिकारी का फोन काट गया। बाद में यह ऑडियो वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि यदि इस ऑडियो में बातचीत करने वाला अधिकारी एसडीएम है तो यह काफी निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें