फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम करवाने के बावजूद भुगतान नहीं कर रहे हैं नगर परिषद के दो जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
काम करवाने के बावजूद भुगतान नहीं कर रहे हैं नगर परिषद के दो जेई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव भैणीमाजरा के पास स्थित नंदी गोशला में निर्माण कार्य करने वाले मिस्त्री और मजदूरों का भुगतान न किए जाने पर उन्होंने सीएम विंडों के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। शिकायत में संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई है। इसके अतिरिक्त निर्माण में भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाले दुकानदार का भुगतान भी इन जेई ने नहीं किया है। मंगलवार को मिस्त्री जयपाल, संदीप कुमार, रामशरण व रणधीर सिंह निवासी फिरोजपुर और शीशन निवासी गांव पाड़ला तथा मजदूर बलदेव राज निवासी फिरोजपुर ने कहा है कि उन्होंने बीते 18 मई से लेकर 30 जून तक 42 दिन नंदी गोशाला में मिस्त्री और मजदूर का कार्य किया है। मिस्त्री की दिहाड़ी 500 रुपये और मजदूर की दिहाड़ी 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से तय हुई थी। लेकिन उन्हें उनकी मजदूरी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

दूसरी ओर भवन निर्माण सामग्री सप्लाई करने वाले कृष्ण कौशिक का आरोप है कि उन्होंने रेत, रोड़ा और जेसीबी मशीन का कार्य किया था। इस सबका भुगतान दो लाख 925 रुपये बनता है। लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा। दूसरी ओर इस संबंध में जेई प्रदीप ने कहा कि अभी भुगतान किया जाना है। जैसे ही पेमेंट होगी मजदूर मिस्त्रियों का भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन


नंदी गोशाला में मिस्त्री और मजदूरों का काम करने वाले खा रहे हैं दर दर की ठोकर
फोटो नंबर- 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें