फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की किल्लत से जूझ रहा गांव सजूमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी की किल्लत से जूझ रहा गांव सजूमा
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। गांव सजूमा में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण ठप्प पड़ी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के कारण लोगों में भारी रोष है। एक सप्ताह से पानी की किल्लत झेल रही ग्रामीण महिलाओं ने मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। सजूमा निवासी संदीप, लीला राम, विनोद, मंगू राम, कालू राम, जगदीश, प्रदीप, रूला, भरपाई, रानी, कृष्णा, बीरो, केलो ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है। पिछले काफी दिनों से गांव में गंदे पानी सप्लाई दी जा रही थी लेकिन करीब एक सप्ताह से पानी की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प पड़ी है। उन्होंने बताया कि पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरन खेतों से पानी भरकर लाना पड़ता है। महिलाओं का ज्यादातर समय पानी लाने में ही गुजर जाता है। पानी की किल्लत को लेकर वे कई बार जन स्वास्थ्य विभाग को शिकायत दे चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पंचायत विभाग द्वारा लगाए गए पानी के ज्यादातर बोर खराब हो चुके हैं तथा तालाब सूखे हुए हैं जिससे पशुओं के लिए की पानी की किल्लत बनी हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पानी सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस संबंध में विभाग के एक्सईएन विनोद सरोहा ने बताया कि नहरी बेस्ड पानी के टैंकों की सफाई तथा मोटर खराब होने के कारण पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। नया बोर लगवाने के लिए टेंडर लगाया जाएगा तथा जल्द ही ग्रामीणों को पानी की सप्लाई सुचारु करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें