फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरणों में आग से भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
उपकरणों में आग से भारी नुकसान
विज्ञापन

कैथल। बिजली के उपकरणों में लगी आग से एक व्यक्ति क घर में काफी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने इस आगजनी के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा की जा रही तारों में अदला-बदली के दौरान हुई लापरवाही को जिम्मेवार ठहराया है। अर्जुन नगर निवासी शिकायतकर्ता पवन कुमार ने सीएम विंडो पर दी शिकायत में कहा कि उसके मकान के पास बिजली निगम के कर्मचारियों के द्वारा बिजली के तारों को बदलने काम चल रहा था। जिसके कारण मकान में रखा सामान दो इन्वर्टर, फ्रिज, मोबाइल चार्जर, टुल्लू पंप, दो सैटअप बॉक्स, एलईडी टीवी के आडियो के प्वाईंट, 4 एलईडी बल्ब जलकर राख हो गया। इस बारे में बिजली विभाग के एसडीओ को सूचना दी गई। उसके बाद विभाग उन्होंने जेई को इसका जायजा लेने के लिए भेजा। उसने बताया कि उसका करीब 60 हजार रुपये का नुक्सान हुआ है। जिस पर बिजली विभाग उसे मुआवजा दे।इस संबंध में विभाग के जेई का कहना है कि जिस समय तारों को बदला जा रहा था, उस समय बिजली की आपूर्ती बंद थी। इसीलिए ऐसे आरोप लगाना निराधार है। जब बिजली ही नहीं है तो स्पार्किंग का मतलब ही नहीं बनता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें