फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक सुरेश द्राविड़ सहित अन्य के खिलाफ ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व तहसीलदार से दुव्र्यवहार करने के आरोप में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश द्राविड़ सहित अन्य अध्यापकों पर केस
विज्ञापन

-ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और तहसीलदार से दुर्व्यवहार करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। तहसीलदार गुहला के कार्यालय के बाहर धरना दे रहे अध्यापकों को हिरासत में लेने के मामले में पुलिस ने अध्यापक सुरेश द्राविड़ सहित अन्य अध्यापकों के खिलाफ ड्यूटी में बाधा पहुंचाने व तहसीलदार से दुर्व्यवहार करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि शनिवार को गुहला में अध्यापक जन सेवा सर्वे के विरोध में धरना दे रहे थे। जहां तहसीलदार गुहला ने उन्हें धरना हटाने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन वे नहीं मानें तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। इस मामले में बाद में अध्यापकों को रिहा कर दिया गया था। बाद में पुलिस को दी शिकायत में तहसीलदार जगदीश चंद्र ने बताया कि अध्यापकों ने नाजायज तौर पर तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके अलावा उनकी सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाते हुए उनसे दुर्व्यवहार भी किया। एएसआई जयपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी अध्यापकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया था, जिन्हें बाद में पुलिस बेल पर छोड़ दिया। सुरेश द्राविड़ सहित अन्य अध्यापकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें