त्योहारों पर महंगा ड्राई फ्रूट छुड़ा रहा लोगों के पसीने
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। त्योहारों पर इस बार महंगा ड्राई फ्रूट लोगों के खूब पसीने छुड़ा रहा। ड्राई फ्रूट के थोक दाम भी 250 से 300 रुपये महंगा हो गये है। इसके अलावा ड्राई फ्रूट के बनने वाले डिब्बों की कीमत दोगुनी हो गई है। महंगे डिब्बों का असर भी लोगों की जेब पर पड़ रहा है। बादाम, पिस्ता, काजू, अखरोट, गरी के दामों में भारी उछाल है। पिछले वर्ष की तुलना में ड्राई फ्रूट काफी महंगा हुआ है। ड्राई फ्रूट के महंगा होने के कारण व्यापारियों के लिए भी माल बेचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ड्राई फ्रूट की कीमतें बढ़ने के कारण मिठाइयों की कीमतों पर भी सीधा असर पड़ रहा है। थोक के दामों के अलावा पैकिंग के डिब्बे जहां 60 रुपये के थे उनकी कीमत बढ़कर 100 रुपये तक पहुंच गई है।
ड्राई फ्रूट की कीमतों में उछाल
ड्राईफ्रूट 2016 कीमतें 2017 में बढ़ी कीमतें
काजू 750 रुपये 1150 रुपये थोक
बादाम 680 रुपये 770 रुपये थोक
दाख 240 रुपये 260 रुपये थोक
पिस्ता 700 रुपये 900 रुपये थोक
अखरोट गिरी 1000 रुपये 1100 रुपये थोक
मिश्री 40 रुपये 60 रुपये थोक
महंगी पैकिंग : व्यापारी अशोक कुमार ने बताया कि ड्राई फ्रूट के साथ-साथ इस बार पैकिंग बहुत महंगी हो गई है। ड्राई फ्रूट के पैक करने के लिए आने वाला डिब्बा जहां 40 से 70 रुपये में आ जाता था, अब वह 90 से 120 के बीच आ रहा है। ऐसे में ग्राहकों को ड्राई फ्रूट खरीदना काफी महंगा पड़ रहा है।
मिठाइयों पर भी असर : ड्राई फ्रूट के कीमतें बढ़ने के कारण मिठाई की कीमतों पर भी सीधा असर पड़ेगा। दुकानदार अभिनव सैनी, सुनील कुमार, सतपाल सैनी ने बताया कि ड्राई फ्रूट मिठाइयों में डाला जाता है। इसकी कीमतें बढ़ने से मिठाइयों की कीमतें भी बढ़ेगी। बर्फी, रसगुल्ला सहित अन्य मिठाइयों में बादाम, गरी, पिस्ता का प्रयोग किया जाता है।
काजू की कीमत 1150 व पिस्ता 900 रुपये किलो पहुंचा
फोटो नंबर- 14