फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलायत में राजकीय स्कूल के बाहर से हटाया जाए शराब का ठेका

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्कूल के बाहर से हटाया जाए शराब का ठेका
विज्ञापन

कलायत। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रमनदीप कौर ने डीसी को पत्र लिख कर कलायत के कन्या स्कूल के पास खुले शराब के ठेके को तत्काल प्रभाव से बंद करवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि उनके शैक्षिक दौरे के दौरान स्कूल की छात्राओं ने ठेके को लेकर उनसे शिकायत की थी। छात्राओं का कहना था कि शराब के ठेके के कारण उनको स्कूल में आने जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रमनदीप कौर ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के नजदीक किसी प्रकार के मादक पदार्थ को खरीदना व बेचना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है। इसको रोकने के लिए आयोग की चेयरपर्सन द्वारा एक पत्र पहले भी सभी जिला उपायुक्तों को भिजवाया हुआ है। बाल हित को देखते हुए सरकारी कन्या स्कूल के पास खोले गए ठेके को तत्काल प्रभाव से बंद करवा कर आयोग को इसी सूचना दी जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शराब के ठेके को लेकर कलायत के एक नागरिक राधेश्याम ने एसडीएम कलायत व सीएम विंडो में शिकायत की हुई है। इस बारे शराब के लाइसेंसी ठेकेदार सोमनाथ का कहना है कि आबकारी व कराधान विभाग के नियमों का पालन करते हुए शराब का वैंड खोला गया है। कन्या प्राथमिक पाठशाला व महिला कालेज से निर्धारित सीमा से बाहर उनका वैंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें