फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरों से होगी निगहबानी, शिक्षण संस् थान आज और कल बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रोन कैमरों से होगी निगहबानी, शिक्षण संस्थान आज और कल बंद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डेरा प्रमुख की कल पंचकूला कोर्ट में पेशी को लेकर प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। प्रशासन का दावा है कि ड्रोन कैमरों से स्थिति पर नजर रखी जाएगी। वहीं वीरवार व शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही आगामी आदेशों तक मंगलवार दोपहर से ही चंडीगढ़, अंबाला व सिरसा की ओर जाने वाली बसों को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है।
डीसी सुनीता वर्मा ने बुधवार को डेरा प्रमुख की पेशी को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निरंतर निगरानी की जाएगी। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेटों को वीडियो कैमरे उपलब्ध करवाए गए हैं। ताकि हर स्थिति की रिकॉर्डिंग की जा सके। वन विभाग की तीन टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गठित की जाएंगी। सोशल मीडिया एवं असामाजिक तत्वों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने वाहनों में अग्निशमन यंत्र, माइक तथा कंबल जैसे आवश्यक वस्तुएं रखना सुनिश्चित करने के आदेश दिए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे तथा पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का स्टाक रखना सुनिश्चित किया जाएगा। डीसी सुनीता वर्मा ने 25 अगस्त को जिले के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूल, कालेज व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान को बंद करने के आदेश दिए हैं।

पुलिस के 200 अतिरिक्त जवान भी कैथल पहुंचे
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन कंपनियां तैनात की गई है। इसके अतिरिक्त एक कंपनी हरियाणा आर्म्ड पुलिस, एक कंपनी सशस्त्र सीमा बल व 200 पुलिस के जवान मधुबन से बुलाए गए हैं। 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, 10 एंबुलेंस तथा 36 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे उपलब्ध रहेगा। इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01746-234223 तथा 100 नंबर पर भी जिला का कोई भी व्यक्ति इस संदर्भ में किसी भी सूचना की पुष्टि तथा जानकारी हासिल कर सकता है। जिला प्रशासन ने धारा 144 को लागू कर हाई अलर्ट भी जारी किया है।

पंजाब बॉर्डर पर विशेष नजर
पंजाब की सीमा से सटे गुहला-चीका क्षेत्र में सेना को तैनात किया है। जिला में जींद रोड पर स्थित प्रमुख नाम चर्चा में स्थित नाम चर्चा की कुछ ही दूरी पर सेना ने स्थिति से निपटने के लिए टेंट को गाड़ा है।

इन रूटों बंद रहेंगी बसें
डेरा प्रमुख पर सीबीआई कोर्ट को द्वारा दिए जाने वाले फैसले को लेकर रोडवेज विभाग ने भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए अंबाला, पंचकूला व चंडीगढ़ सहित हिसार, सिरसा, हरिद्वार, शिमला व पंजाब की ओर जाने वाली सभी बसें बंद रहेगी। विभाग के ड्यूटी इंचार्ज इंद्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से इन रूटों पर जाने वाली करीब 20 बसें बंद रहेगी। हालांकि दिल्ली की ओर जाने वाली बसें चलेगी। यदि आला अधिकारियों के कोई आदेश आते हैं तो इसके बाद अन्य रूटों की बसों को बंद किया जा सकता है।

छतरी पर विशेष पाबंदी
वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मचारियों को बारिश से बचने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली छतरी पर विशेष रूप से पाबंदी लगाई गई है। यदि किसी के पास छतरी मिलती है उसके पुलिस अपने कब्जे में लेगी।

सब्जी व मंडी व राशन की दुकानों बड़ी भीड़
डेरा प्रमुख के फैसले के बाद लोगों को डेरा प्रेमियों की प्रदर्शन करने की आशंका के कारण शहर में सब्जी मंडी व राशन की दुकानों में पहले से भीड़ अधिक हो गई है। लोगों में मन में यह भय बना है कि यदि प्रदर्शन होता है उनके द्वारा दिनचर्या में खरीदी जाने वाली खाद्य आपूर्ति की वस्तुओं के लाले पड़ सकते है। इसलिए लोगों ने रोजाना सब्जी खरीदने की बजाय एक ही बार एक सप्ताह तक चलने वाली वस्तुओं को खरीदना शुरू कर दिया है। जिस कारण बाजार में लगातार भीड़ बढ़ रही है।

एसपी ने शहर के सभी नाकों का किया निरीक्षण
एसपी ने शहर के सभी नाकों का निरीक्षण किया है। पुलिस कर्मचारियों ने कार, जीप, क्रूजर व अन्य वाहनों की तलाशी ली गई। एसपी ने प्रत्येक नाके पर 25 से 30 मिनट का समय व्यतीत कर खुद भी वाहनों की जांच की। पुलिस कर्मचारियों को पंचकूला में जाने वाले समर्थकों के पास लाठी, डंडे या अन्य कोई हथियार न हो इसे अपने कब्जे में लेने की विशेष हिदायत दी गई है।

जिले के तीन जगह बन सकती है अस्थाई जेल
एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने जिले के अन्य अधिकारियों सहित अस्थाई जेल बनाने के लिए जगह का मुआयना किया। जिला खेल स्टेडियम पट्टी अफगान, अंबाला रोड एफसीआई का गोदाम, कलायत में बाता गांव का स्टेडियम अस्थाई जेल के तौर प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन


डेरा प्रेमियों के पंचकूला पहुंचने का आह्वान
डेरा प्रेमियों की ओर से प्रेमी विजेंद्र कुमार ने बताया कि वीरवार को डेरे में नाम चर्चा नहीं होगी। डेरा प्रेमियों को पंचकूला पहुंचने का आह्वान किया गया है। वहां गुरुजी के पहुंचने के पूरे-पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें