फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमर नहीं सुरजेवाला को जींद उपचुनाव का दर्द सता रहा : दिग्विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा से जननायक जनता पार्टी का सबसे मजबूत उम्मीदवार उतारा जाएगा। सुरजेवाला पर चुटकी लेते हुए चौटाला ने कहा कि उन्हें कमर का दर्द नहीं बल्कि जींद चुनाव के नतीजों का दर्द सता रहा है इसलिए वे चुनाव से भाग रहे हैं। 5 साल तक जनता के बीच न रहकर शाही बंगलों में रहने वाले नेताओं को चुनाव के समय अक्सर बहाने बनाने पड़ रहे है। जहां तक इनेलो पार्टी सवाल है रामपाल माजरा व एक दो और आदमियों ने इनेलो की लुटिया डुबो दी है। इसलिए चौधरी ओमप्रकाश चौटाला भी बाहर नहीं आ रहे। अगर वो चाहें तो वीरवार को अजय सिंह की तरह फरलो पर बाहर आ सकते हैं। दिग्विजय बुधवार को जजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों के सुख-दु:ख में जनता के साथ रहते हैं और कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूत नींव है। अभय सिंह चौटाला जनता से झूठ बोल रहे हैं कि हमने चौटाला साहब की पैरोल रुकवा दी। असल में खुद चौटाला साहब भी चुनाव से दूर रहना चाहते हैं। आजम खान के महिलाओं पर दिए बयान पर दिग्विजय ने कहा कि राजनीति में मर्यादा रखी जानी चाहिए। ऐसे बयान देने वालों को कुछ समय के लिए बैन नहीं बल्कि उनकी उम्मीदवारी ही निरस्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को ठगने का काम किया है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीडी शर्मा, जिला प्रधान रणदीप कौल, हल्का प्रधान जगदीश दुब्बल, प्रदेश सह प्रवक्ता हरदीप पाड़ला, युवा जिला प्रधान बलराज नौच, मांगे राम ढुल, ओमप्रकाश खेडी शेरखां, बलवान कोटडा, राजिंदर सेगा, प्रीतम कोलेखां, बलबीर बालू, महिला जिला प्रधान अंजू जागलान, बलबीर सजूमा, संजय जागलान, कूडा राम कोयल, राजू पाई, राम मेहर प्योदा, दरबारा कुराड़, रोशन ढांडा, बसाऊ ढुंडवा, सत्ता पहलवान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें