फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म देते ही गेहूं के खेत में फेंक दी बेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मंगलवार की शाम को गांव खेड़ी शेरखां में गेहूं के खेत में जन्म देते ही फेंक दी गई एक नवजात बच्ची को कुत्ते नोचते हुए मिलने से हड़कंप मच गया। भारी संख्या में एकत्रित गांव के लोगों में से एक युवक बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। लोग उस कलियुगी मां को कोसते नजर आए, जिसने बच्ची को जन्म देते ही गेहूं के खेत में बिना कपड़ों के फेंक गई।
विज्ञापन

खेड़ी शेरखां निवासी नरेंद्र व जगदीश ने बताया कि शाम करीब सवा पांच बजे उन्हें सूचना मिली की गांव में ही एक खेत में एक नवजात बच्ची मिली है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो बिना कपड़ों के करीब एक दिन की जन्मी नवजात बिलख रही थी। कई लोग यहां खड़े पुलिस का इंतजार कर रहे थे। लेकिन किसी ने भी बच्ची को अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। उसने बताया कि वह और उसका साथी जगदीश एक प्राइवेट गाड़ी से बच्ची को जिला अस्पताल पहुंचाया और अस्पताल प्रशासन को सूचना दी। जिसके बाद बच्ची का इलाज शुरू किया गया। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की हालत गंभीर है और कुत्तों ने इसे कई जगह से नोच लिया है। जिस कारण उसे निक्कू वार्ड में दाखिल करवाया गया है।
डॉ. जसप्रीत कौर ने बताया कि अभी 24 घंटे तक बच्ची की हालत में कुछ नहीं कहा जा सकता है। बच्ची की मुंह व टांग पर कुत्ते के नोचने के निशान है। बुधवार को स्किन व हड्डियों के डॉक्टर भी बच्ची का चेकअप करेंगे। उसके बाद ही बच्ची की हालत के बारे सही जानकारी मिलेगी। फिलहाल उसे निक्कू वार्ड में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ के संज्ञान में नहीं है मामला : इस घटना को लेकर जब एसएचओ राजौंद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें अभी इस बारे में जानकारी नहीं हैं। वहीं किठाना चौकी प्रभारी ने कहा कि पुलिस के पास सूचना आई है। पूरे मामले की जानकारी जुटाकर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें