फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल में होली मनाएंगी सीएम, कार्यकर्ताओं के साथ अमृत फार्म में खेलेंगे फूलों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में होली मनाएंगे सीएम, कार्यकर्ताओं के साथ अमृत फार्म में खेलेंगे फूलों की होली
विज्ञापन

फोटो संख्या-42
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 21 मार्च को कैथल में होली का पर्व मनाएंगे। वे कार्यकर्ताओं के साथ अमृत फार्म में फूलों की होली खेलेंगे। इसके लिए रविवार को तय हुए कार्यक्रम के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ने पार्टी नेताओं के साथ जिमखाना क्लब में बैठक की। जिसमें कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

बैठक में विधायक कुलवंत बाजीगर, पूर्व विधायक लीला राम, राव सुरेंद्र सिंह, कैलाश भगत, राजपाल तंवर, महिला जिला अध्यक्षा ज्योति सैनी, सुरेश गर्ग नौच, प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल शर्मा, किसान मोर्चा के प्रधान अजीत चहल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष पाला राम, रणधीर गोलन, जिला महामंत्री संजय भारद्वाज, कमलेश ढांडा, युवा मोर्चा प्रधान मोहित राठी, हरदीप आंधली, सुभाष हजवाना, महेंद्र चीमा, रामपाल राणा, बूरा सिंह, सुरेश नौच, रति राम ने भाग लिया। जिला प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री होली पर्व के अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच रहकर होली पर्व मनाएंगे। यह कैथल के कार्यकर्ताओं के लिए खुशी की बात है। इसके लिए अमृत पैलेस में कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें जिले भर से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को लेकर जनता में विशेष लहर चल रही है। जिसका नतीजा है कि आज सभी भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी नेताओं ने अमृत पैलेस का दौरा किया। कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें