सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
सनराइज स्कूल कुतुबपुर में 12वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया
फोटो नंबर-13 व 14
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुतुबपुर में 12वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समारोह में 150 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधक बलिंद्र संधू ने की।
मुख्यातिथि ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन सोहन लाल गौड़ व रीटा शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पंजाबी, हरियाणवी व देशभक्ति प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा। सड़क सुरक्षा लघु नाटक के माध्यम से अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल प्रबंधक बलिंद्र संधू ने स्कूल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि पिछले वर्ष स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजरानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में वरुण जैन, जगजीत माजरा, राजेश मुंजाल, खुशी राम, विकास धीमान, सत्यजीत सैनी, जोगिंद्र ढूल, कुलदीप चिम्मा ने भी शिरकत की।