फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे को संरक्षण देने का आरोप लगा विधायक फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे को संरक्षण देने का आरोप लगा विधायक का फूंका पुतला
विज्ञापन

विधायक ने कहा, राजनीति चमकाने के लिए कुछ लोग कर रहे बदनाम
फोटो नंबर-43
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। वीरवार को युवा मिशन 2019 के संयोजक नोदी चीका की अगुवाई में विभिन्न संगठनों ने नशा तस्करों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए विधायक कुलवंत बाजीगर का पुतला फूंका। सभी युवा सबसे पहले ताऊ देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए। जिसके बाद शहीद उद्यम सिंह चौक पर विधायक का पुतला फूंका। चीका पैक्स के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस नेता नायब सिंह सीड़ा ने आरोप लगाया कि विधायक के रिश्ते में भतीजे लगने वाले शख्स का पकड़ा जाना साबित करता है कि दाल में कुछ काला जरूर है।
नोदी चीका ने कहा कि कभी नशा तस्करी को लेकर दाबन खेड़ी गांव बदनाम हुआ करता था। लेकिन अब यह बदनामी गांव खरकां व कल्लर माजरा के नाम हो गई है। उन्होंने कहा कि कल्लर माजरा विधायक का पैतृक गांव है और खरकां उन्होंने गोद लिया हुआ है। नोदी ने कहा कि स्मैक आदि नशीले पदार्थ गुहला की युवा पीढ़ी को खोखला करने का काम कर रहे हैं और राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते पुलिस प्रशासन अपना काम नहीं कर पा रहा है। शहीद भगत सिंह चैरिटेबल एवं वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान व वार्ड पांच के पार्षद प्रतिनिधि सलिंद्र वाल्मीकि ने कहा कि गुहला नशे का गढ़ बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने नकारे आरोप : वहीं विधायक कुलवंत बाजीगर ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए उन्हें बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने गुहला के विभिन्न गांवों में जाकर नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया है। कल्लर माजरा में तो लोगों को शपथ दिलाकर नशा बेचने व सेवन करने वालों के खिलाफ खड़ा किया है। दो दिन पहले स्मैक सहित पकड़ा गया युवक सेमा उनका सगा भतीजा नहीं है। दूर के रिश्ते के बावजूद विरोधी सेमा को भतीजा बताकर पार्टी समाज में मेरी छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें