फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहेड़ा की लड़कियों व लड़कों ने जीती जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहेड़ा की लड़कियों व लड़कों ने जीती जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो नंबर-40
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। ग्रामीण युवा खेल क्लब पाई द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हुई। युवा क्लब के संरक्षक मनोज ढुल एडवोकेट ने बताया कि जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लड़कियों की 6 टीमें व लड़कों की 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के फाइनल में रोहेड़ा की लड़कियों की टीम ने रमाना की टीम को हराकर प्रथम रही। वहीं पाई की टीम तृतीय स्थान पर रही। लड़कों में रोहेड़ा प्रथम, कमालपुर द्वितीय तथा रमाना तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर पूर्व विधायक नरेंद्र शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विरेंद्र श्योकंद एडवोकेट ने पुरस्कार वितरण किए। इस मौके पर पवन ढुल, संदीप पहलवान, राजू पहलवान, संजय डी.पी., जितेंद्र कोच, कप्तान फौजी, विक्की, सोनू, जस्सी, अजय, खुशी राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें