बारहवीं के विद्यार्थियों को दी विदाई
सांस्कृतिक कार्यक्रम में किया गया बच्चों को सम्मानित
फोटो संख्या-18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दिल्ली पब्लिक विद्यालय में कक्षा बारहवीं के छात्रों के लिए रविवार को विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने बारहवीं के छात्रों को खुशी-खुशी विदाई दी। छात्रों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जिसमें कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने नृत्य, गीत-गायन, चुटकुले आदि प्रस्तुत कर सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। प्रधानाचार्य रॉनी थॉमस व स्कूल चेयरमैन सतीश कुमार बंसल ने सभी विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम के लिए बधाई दी व बच्चों के उज्ज्वल भविश्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बारहवीं के बाद बच्चे के जीवन में नए अध्याय की शुरुआत होती है। उन्हें जीवन के लिए नया फैसला लेना होता है। सभी बच्चे अपने भावी जीवन को सुखमय बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें। बंसल ने सभी को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं।