दीपक संधू बने मिस्टर कैथल 2019
कैथल जिम एसोसिएशन की ओर से बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित
फोटो नंबर-13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कैथल जिम एसोसिएशन की ओर से अंबाला रोड स्थित एक पैलेस में मिस्टर कैथल 2019 बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस आयोजन में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पालाराम सैनी एवं डॉ. आरपी मान ने शिरकत की। चैंपियनशिप में वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियन जितेंद्र ढिल्लो भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अध्यक्षता एसोसिएशन के सचिव गौरवजीत सिंह ने की। इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न जिमों से बॉडी बिल्डर्स ने भाग लिया।
पालाराम सैनी ने कहा कि इस तरह की प्रतिस्पर्धाओं से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। रेफरी के रूप में बलवीर सिंह मौजूद रहे। गौरवजीत सिंह ने बताया कि 50 से 55 आयु भार वर्ग में बबलू कश्यप प्रथम, शुभम द्वितीय, अभिषेक तृतीय, 55 से 60 आयु भार वर्ग में अमित प्रथम, प्रदीप द्वितीय, निखिल तृतीय, 60 से 65 भार वर्ग में प्रवीण कुंडू प्रथम, जसबीर बांगड़ द्वितीय, मनीष तृतीय, 65 से 70 आयु भार वर्ग में अनिल प्रथम, रजत द्वितीय, वैभव तृतीय, जगबीर चौथे स्थान पर रहा। 70 से 75 आयु भार वर्ग में दीपक संधू प्रथम, विकास बेदी द्वितीय, 75 से 80 भार वर्ग में मोहित प्रजापति प्रथम, देवेंद्र द्वितीय, विपुल शर्मा तृतीय, 80 से 85 आयु भार वर्ग में लक्की गुलाटी प्रथम, मैंडी ?द्वितीय, दरवेश तृतीय स्थान पर रहा। मिस्टर कैथल 2019 के चैंपियनशिप का विजेता दीपक संधू बना। अनिल रनर अप और प्रवीण कुंडू प्रथम रनर अप रहे। दीपक संधू के मिस्टर कैथल बनने पर सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और उसे बधाई दी। मुख्यातिथि एवं अन्य ने दीपक को ट्राफी देकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर अनिल धीमान, सुमित शर्मा, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।