फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक खरीद केंद्रो में 7 लाख 75 हजार 547 मीट्रिक टन धान की हुई आवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक खरीद केंद्रो में 7 लाख 75 हजार 547 मीट्रिक टन धान की हुई आवक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। धान सीजन के दौरान अब तक जिला की विभिन्न मंडियों एवं खरीद केंद्रो में 7 लाख 75 हजार 547 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। डीसी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस कुल आवक में से ग्रेड ए किस्म का धान 6 लाख 50 हजार 529 मीट्रिक टन, 1509 किस्म का धान की आवक 43 हजार 890 मीट्रिक टन, सरबती किस्म का धान 15 मीट्रिक टन, मुच्छल किस्म का धान 22 हजार 783 मीट्रिक टन तथा बासमती किस्म का धान 58 हजार 330 मीट्रिक टन है। ग्रेड ए किस्म के धान को 1770 रुपये प्रति क्विंटल,1509 किस्म के धान को 2800 रुपये से 3050 रुपए प्रति क्विंटल, सरबती किस्म के धान को 2251 रुपये प्रति क्विंटल, मुच्छल किस्म के धान को 2600 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल व बासमती किस्म के धान को 2550 रुपए से 4225 रुपये प्रति कंर्वटल की दर से खरीदा गया है। उन्होंने बताया कि मिलरों द्वारा 49 हजार 106 मीट्रिक टन, डीलरों द्वारा 77 हजार 945 मीट्रिक टन, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 3 लाख 6 हजार 261 मीट्रिक टन, हैफेड द्वारा 2 लाख 8 हजार 909 मीट्रिक टन तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा 1 लाख 33 हजार 326 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें