फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 सितंबर को जाट करेंगें मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
22 को जाट समाज करेगा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध
विज्ञापन

फोटो नंबर 8
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की एक बैठक आर्य समाज मंदिर में हुई। जिसकी अध्यक्षता कैप्टन बलजीत सिंह भाणा ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष बलवान कोटड़ा व जिला प्रधान प्रवीण किच्छाना ने बताया कि अबकी बार जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने निर्णय लिया था कि 13 सितंबर को सुनील श्योराण शहीदी दिवस हर जिला कार्यालय पर मनाया जाएगा। इसी क्रम में जिले के हर गांव से पहुंचे जाट समाज के लोगों ने सुनील श्योराण की श्रद्धांजली समारोह में पहुंचकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को हिसार जिले के गांव कैमरी में मुख्यमंत्री का प्रोग्राम होने जा रहा है। इस प्रोग्राम का जाट समाज विरोध करेगा। क्योंकि जाट समेत छह जातियों को आरक्षण व आरक्षण से संबंधित अन्य छह मांगों पर जो समझौते प्रदेश व केंद्र सरकार के साथ हुए थे। उन समझौतों को लागू करने में भाजपा जानबूझ कर कोर्ट की कार्रवाई में उलझाकर देरी कर रही है। इस मौके पर शमशेर नीमवाला, सुभाष भागल, जगदेव बदसुई, कर्मा बालू, मंगत बालू, गुरदेव बालू, माला बालू, बल्लू गुलियाणा, रामफल फौजी, रामकरण कोटड़ा, राजा कसान, होशियारा प्यौदा, संदीप कुकर कंडा, मोहित देबन, राजेश देबन, नसीब सेरधा, जयप्रकाश, सेरधा, राजा किच्छाना, धर्मबी किच्छाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें