फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के गांव कल्लर माजरा में नशे के खिलाफ हुई पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले- बड़ी शर्म आती है जब गांव को स्मैकियों की राजधानी तो कहते हैं
विज्ञापन

कल्लर माजरा में नशे के खिलाफ हुई पंचायत, जिसमें लोगों ने बयां किया दर्द
फोटो संख्या-69
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। चीका में खड़े हुए नशा विरोधी जन आंदोलन से प्रेरित होकर कल्लर माजरा गांव के पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह ने सोमवार शाम को गांव के सरकारी स्कूल में एक पंचायत बुलाई। इस पंचायत में चीका में नशे के खिलाफ काम कर रही टीम को भी बुलाया गया।
इस दौरान गांव वासी पारा राम हाथ जोड़कर खड़ा हो गया। बोला-बाऊ जी तुसी समझा सकदे ओ ते समझा दियो.. इत्थे ते घर-घर नशा चल्लदा है। किसे नूं कैहण जाइये तां अगला अग्गों लड़ण लग्ग पैंदा है कि तुसी साड्डे बच्चे नूं बदनाम कर रहे हो। उसने कहा कि हमारे गांव में 12-12 साल के बच्चे देखा देखी नशे के चंगुल में फंस चुके हैं। प्रशासन के पास जाते हैं तो प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता। अफसर बोलते हैं कि कार्रवाई की तो गांव की बदनामी हो जाएगी। यहां पीढ़ी बरबाद हुई जा रही है और हम कुढ़ने के अलावा कुछ भी नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

सारी रात दरवाजा पीटते हैं नशेड़ी : गांव के मोखी राम ने कहा कि नशेड़ियों ने सबका जीना दूभर कर रखा है। मोखी राम दिहाड़ी मजदूर है। दिन भर का थका हारा रात को घर लौटता है पर रात भर नशेड़ी सोने नहीं देते। दरवाजे खटखटाते रहते हैं। पंचायत के आगे मोखी राम ने हाथ जोड़ कर कहा कि इन नशेड़ियों से बाबू जी हमारा पीछा छुड़वाओ।
भुक्की से शुरू हुए थे : गांव वासी दलीप राम ने कहा कि 15 साल पहले उन्हें किसी काम से थाने में जाना पड़ा था तो वहां एक पुलिस वाले ने पूछा था कि उसी कल्लर माजरे से आए हो जहां भुक्की बहुत बिकती है। दलीप राम ने कहा कि तब उन्हें बहुत बेइज्जती महसूस हुई थी पर अब तो लोग स्मैकियों का गढ़ कहने लगे हैं।
ठीकरी पहरा लगाएंगे : गांव के पूर्व सरपंच केहर सिंह ने कहा कि नशे पर काबू पाना है तो जनता को अपने स्तर पर कड़े कदम उठाने होंगे। गांव में जो भी लोग नशे के खिलाफ हैं वे ठीकरी पहरे का इंतजाम करें ताकि बाहर से गांव में नशे की सप्लाई ही न हो सके।
विज्ञापन

बैठक की अगुवाई कर रहे पूर्व सरपंच अमरजीत सिंह ने कहा कि गांव ने ठान लिया है कि नशे की तोहमत से निजात हासिल करनी है इसलिए लोगों को साथ लेकर चीका की तर्ज पर हल्ला बोल अभियान चलाएंगे तथा नशा बेचने वालों को प्यार से समझाएंगे। अगर नशा बेचने वाले न सुधरे तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई भी करवाएंगे। इस अवसर पर पार्षद बलकार सिंह बल्लू, कमल चौधरी, वेदराज वाल्मीकि, रमेश जैन गुरनेक सीड़ा, जगजीत सिंह, सोनू कम्बोज, डा. सुरेंद्र बंसल, जयप्रकाश, बलविंदर सिंह, बलबीर सिंह, दयाल सिंह, सुखा राम, दरबारा राम, अजैब सिंह, गुरमीत सिंह, ईश्वर अत्रि, कुलवन्त फौजी, डा. मुकेश, डॉ. मनजीत, सोनू, सुरेन्द्र, पम्मा राम गुरमीत राम, सुखा राम, डॉ मोनी, भजन लाल, दर्शन व हरप्रीत ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें