अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सिंचाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर श्रवण कुमार पर गांव करोड़ा के निकट रविवार की रात्रि अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। डिप्टी डायरेक्टर ने गेहूं की फसल में कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई और जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल में दाखिल खुद को सिंचाई विभाग हिरमी कुरुक्षेत्र में डिप्टी डायरेक्टर बता रहे श्रवण कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को जींद में अपने बच्चों को घर पर छोड़ने के लिए गए थे। जहां से वापसी में रविवार को करोड़ा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां मिलकर कुरुक्षेत्र जा रहे थे कि एक गाड़ी में सवार लोगों ने करोड़ा गांव के निकट ही उसकी गाड़ी रुकवा ली और हाथापाई शुरू कर दी। उनमें से दो व्यक्तियों के पास अवैध हथियार थे। एक ने कहा कि हथियार लाओ, इस सबसे बड़े गुंडे को सबक सिखाते हैं। इसके बाद इन युवकों ने अपनी गाड़ी को जैसे ही साइड में लगाने का प्रयास किया तो उसने गेहूं की फसल में कूद लगा दी और वहीं छिप गया। बाद में किसी तरह उनसे बचते हुए गांव करोड़ा पहुंचा। जहां से जिला अस्पताल लाया गया।
पुरानी रंजिश के कारण किया गया हमला : एक्सईएन एवं इस समय डिप्टी डायरेक्टर हिरमी का कार्यभार देख रहे श्रवण कुमार ने कहा कि एक पूर्व एसडीओ अपनी पेंशन सहित अन्य लाभ लेने के लिए जबरन दबाव डाल रहा है। जबकि उसकी कई तरह की जांच चल रही है। उसने कुछ अधिकारियों के खिलाफ कार्यालय में मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस भी दर्ज करवाया हुआ है। इस मामले में सिंचाई विभाग में वर्तमान में कार्यरत बड़े अधिकारी भी शामिल हैं। इन सबकी शह पर ही यह हमला हुआ है।
वहीं इस संबंध में एसएचओ पूंडरी ने कहा कि इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं मिली है।
सिंचाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर पर गांव करोड़ा के निकट
गेहूं की फसल में घुसकर बचाई जान, बाद में करोड़ा से जिला अस्पताल पहुंचे
विभाग के ही रिटायर्ड एसडीओ सहित आला अधिकारियों पर लगाया हमला करवाने का आरोप
फोटो संख्या-50