अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की युवा हुंकार रैली के कारण वीरवार को कैथल से जींद व अंसध की ओर जाने वाली रोडवेज की बसे पूरे दिन बंद रही। जिस कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बस के इंतजार में यात्री इधर से उधर भटकते रहे। लेकिन उन्हें जींद जाने के लिए कोई बस नहीं मिली। वहीं रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें जींद डिपो की ओर से बसों के बंद करने का अह्वान किया गया था। जिस पर उन्होंने यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए सुबह के समय कुछ बसों को चलाया। लेकिन वह जींद से वापस नहीं लौटी। हालांकि चंडीगढ़ डिपो की एक से दो बसे जींद जरूर गई। लेकिन जींद के रास्ते में गांवों में जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। जबकि असंध की ओर जाने वाली एक भी बस नहीं चली। यहां पर प्राईवेट बसे ही चलीं, जिसमें भारी भीड़ रही।
दिनभर यात्री रहे परेशान :
बसों के बंद होने से यात्री भटकते रहे। सबसे अधिक परेशानी स्कूल व कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हुई। वे कैथल आ तो गए लेकिन वापस जाने के लिए बस के इंतजार पर स्टैंड पर खड़े रहे। विद्यार्थी नीरज ने कहा कि वह शहर के एक निजी शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण करता है। वह तारागढ़ गांव से रोजाना कैथल आता है। आज किसी दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर आया था। लेकिन जाते समय उसे बस नहीं मिली, जिस कारण उसे काफी परेशानी हुई है।
दोनों रूटों पर 50 से अधिक बस रही बंद :
जीएम रोडवज रामकुमार ने बताया कि जींद डिपो पर अन्य जिलों से आने वाली बसों को बंद किया गया है। जिसके चलते कैथल डिपो से भी असंध व जींद रूट की 50 बसों को बंद किया गया। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र व करनाल जिले से आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाया राजौंद से रूट बनाया था। जिसके चलते बसों को बंद किया गया।
जींद गई कैथल की बसें नहीं आई वापस, जींद डिपो की भी रही बंद
युवा हुंकार रैली के कारण जींद व असंध जाने वाली बसों पर लगा रहा ब्रेक
अंसध जाने वाली बसों पर भी लगा रहा ब्रेक, प्राइवेट बस संचालकों की हुई चांदी
फोटो नंबर-13 से 15