फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने किया बिना बैग की कक्षा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गांव देवीगढ़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह द्वारा प्रथम कक्षा के लिए बैग लैस कक्षा का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही, जिला संयोजक सजल गुप्ता, जिला नोडल अधिकारी सुरेश गुलशन, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य के अलावा स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

एडीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रथम कक्षा के छात्र व छात्राएं हर रोज अपने स्कूल बैग को स्कूल समय के बाद अपने लॉकर में रख कर जाएंगे। छात्र व छात्राएं सुबह कक्षा शुरू होने से पहले अपने-अपने बैग लॉकर से प्राप्त कर लेंगे। ऐसा करने से बैग में भरे पुस्तकों का भारी वजन उठाने से विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रथम कक्षा के लिए बैग लैस कक्षा जिले के प्रत्येक ब्लॉक के लिए एक-एक स्कूल में बनाए गए हैं। इन स्कूलों में खंड कलायत के गांव बाता स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला, खंड सीवन के सीवन स्थित प्राथमिक पाठशाला, खंड गुहला के भागल स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला, खंड पूंडरी के पबनावा स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला, खंड राजौंद के जाखौली स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला शामिल है। उन्होंने बताया कि बैग लैस कक्षा को तैयार करने के लिए प्रति स्कूल 69 हजार रुपये खर्च आया। इससे बच्चों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें इस तरह से पढ़ाया जाएगा कि उन्हें घर से स्कूल आने व जाने के दौरान बैग नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


अब बच्चों को नहीं उठाना पड़ेगा बस्ते का बोझ
-एडीसी ने देवीगढ़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला से किया बिना बैग की कक्षा का शुभारंभ
-स्कूल के लॉकर में ही रखकर जाएंगे बच्चे अपना बैग
-जिले के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक स्कूल में बनाए गए बैगलेस क्लारूम
फोटो संख्या-28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें