कमल कुमार
कैथल। इस बजट में रेल यात्रियों को कैथल-पटियाला की नई रेल लाइन मिलने की उम्मीद है। पटियाला तक रेल लाइन को लेकर सरकार की ओर से पिछले वर्ष ही बजट में इसका सर्वे पास किया गया था। जिससे करीब 20 साल पुरानी हरियाणा और पंजाब के लोगों की मांग पूरी होने की संभावना दिखाई दे रही है।
नार्दन रेलवे की टीम ने किया सर्वे, रिपोर्ट देना बाकी : कैथल से पटियाला तक नई रेल लाइन बनाने के इस सर्वे को अंबाला व दिल्ली मंडल के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाकर सर्वे किया गया है। जिसमें पिछले वर्ष जुलाई में शुरू किया गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह सर्वे दिसंबर तक 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है। जिस पर रेलवे विभाग की ओर से रिपोर्ट देना बाकी है।
16 लाख रुपये के बजट से हुआ सर्वे : 2017-18 में सर्वे के लिए कुल बजट 16 लाख रुपये रखे गए हैं। सर्वे होने के बाद रेलवे बोर्ड इस बात का फैसला करेगा कि कैथल से पटियाला तक रेल लाइन बनाई जाए या नहीं।
2008-09 में भी भेजा गया था प्रपोजल : कैथल-पटियाला रेल लाइन के लिए 2008-09 के दौरान भी प्रपोजल भेजा गया था। उस समय सर्वे के प्रपोजल को बजट में शामिल ही नहीं किया गया। अब इस नई लाइन के शुरू करने के लिए सर्वे हो रहा है तो इससे पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों के लोगों को फायदा मिल सकता है।
हरियाणा के लोग काफी समय से कर रहे हैं रेलवे लाइन की मांग : रेलयात्री कल्याण समिति कैथल के अध्यक्ष सतपाल गुप्ता ने कहा कि कैथल-पटियाला रेल लाइन की डिमांड हरियाणा के लोग काफी समय से कर रहे हैं। करीब 20 साल से यह डिमांड चली आ रही है कि कैथल से पटियाला तक रेल लाइन बनाई जाए, जिससे पंजाब का दिल्ली और हरियाणा का हिमाचल व कश्मीर से रास्ता कम होगा। कैथल से पटियाला की नई रेल लाइन बनने से जींद व रोहतक जैसे शहर पंजाब के कई शहरों से सीधा रेल से जुड़ सकेंगे।
केंद्र व राज्य सरकार में बीजेपी की सत्ता होने से बढ़ी उम्मीदें : केंद्र और हरियाणा में बीजेपी की सरकार है। जिससे प्रदेश के लोगों को इस रेल लाइन की मंजूरी मिलने की उम्मीदें अधिक है। अब देखना यह है कि सर्वे के बाद रेलवे बोर्ड इस संबंधी क्या फैसला लेता है।
नरवाना कुरुक्षेत्र इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य भी हुआ शुरु : रेलवे द्वारा हाल ही में नरवाना कुरुक्षेत्र इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य को शुरू किया है। इलेक्ट्रिफिकेशन के कार्य पूरा होने के बाद से कुरुक्षेत्र से कैथल व कैथल से जींद जाने में अधिक समय नहीं लगेगा। लोगों की यह मांग भी काफी पुरानी थी। जो अगले एक से डेढ़ वर्षों के बाद पूरी हो जाएगी।
मांग रखी है, रेल मंत्री से बात करूंगा : कैथल से पटियाला नई रेल लाइन को लेकर सरकार से मांग की गई है। इस मांग को पूरा करवाने के मुद्दे को जोर शोर से उठाया जाएगा। लोगों को रेल यात्रा की सुविधा मिले, इस पर ताल ठोक कर मांग की जाएगी। इसके साथ ही कैथल से हरिद्वार सीधी रेल चलाने की भी मांग की जाएगी।
राजकुमार सैनी, सांसद, कुरुक्षेत्र लोकसभा।
सर्वे की डीपीआर लगभग पूरी
कैथल पटियाला नई रेल लाइन को लेकर पिछले वर्ष सर्वे शुरु किया गया था। जिसे नार्थन रेलवे की संयुक्त टीम ने पूरा किया है। इस पर लगभग कार्य पूरा हो चुका है। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिर्पोट भी लगभग बनकर तैयार हो चुकी है। जिसे रेलवे बोर्ड को जल्द ही सौंपा जाएगा। जिसके बाद रेल मंत्रालय इस रेल लाइन को बनाने की मंजूरी दे सकता है।
शुभम खुराना
एडीएन।पटियाला, अंबाला मंडल।
आज मिल सकता है जिले को रेल लाइन का तोहफा
दो दशकों से कैथल-पटियाला रेल लाइन मार्ग की कर रहे उम्मीद
पिछले एक वर्ष से चल रहा है सर्वे, सर्वे की डीपीआर लगभग पूरी
सर्वे पास होने के बाद रेल लाइन की घोषणा से दो राज्यों को मिल सकता है लाभ
फोटो नंबर-12,13