अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डीसी सुनीता वर्मा ने एसडीएम कमलप्रीत कौर के साथ शहर में स्थित रैन बसेरों का निरीक्षण किया तथा रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर बेघर व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। डीसी ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव को निर्देश दिए कि वे गुणवत्ता के 500 कंबल खरीदें, ताकि गरीब व बेघर लोगों को कंबल वितरित किए जा सके। जिला प्रशासन द्वारा जिला में 6 रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं तथा कैथल शहर में स्थानीय सिरटा रोड स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि सामुदायिक केंद्र तथा चंदाना गेट स्थित सैनी धर्मशाला में रैन बसेरे स्थापित किए गए हैं।
डीसी ने सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन पर बेघर लोगों को कंबल वितरित किए। इसके उपरांत उन्होंने स्थानीय चंदाना गेट स्थित सैनी धर्मशाला में स्थापित किए गए रैन बसेरे में उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरों में ठहरने के प्रबंधों के साथ-साथ शौचालयों के प्रबंध भी किए गए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरों की सूचना को प्रदर्शित करते हुए बोर्ड सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएं, ताकि लोगों को इन रैन बसेरों की जानकारी मिल सके। उन्होंने जिला रेडक्रास सोसायटी की तरफ से रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। इस मौके पर नगर परिषद के सचिव कुलदीप मलिक, जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह, रामपाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
डीसी ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण कर कंबल बांटे
फोटो संख्या-1