फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

य भारत मां.. तेरी सी सुंदर धरती ना संसार में, तन मन धन बलिदान करेंगे जननी तेरे प्यार में.. गीत ने भाव विभोर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जय भारत मां.. तेरी सी सुंदर धरती ना संसार में, तन मन धन बलिदान करेंगे जननी तेरे प्यार मेें.. गीत ने भाव विभोर किया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पलवल के गांव बंचारी से कैथल पहुंची नगाड़ा पार्टी गीता जयंती उत्सव में देश की समृद्ध संगीत कला का प्रदर्शन कर लोगों को आनंदित कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इसी गांव में ऐसे लोग बचे हैं, जो इस कला को जिंदा रखे हुए हैं। तीन दिवसीय गीता जयंती उत्सव में उदय सिंह किला परिसर में भगवान कृष्ण की लीलाएं व जयभारत मां के गीतों पर नृत्य करके गीता जयंती उत्सव में आने वाले दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। नगाड़ा वादकों के 10 सदस्यीय दल में नगाड़ा वादन की ऐसी कला में पारंगत है। जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यह नगाड़ा पार्टी पिछली तीन पीढिय़ों से विभिन्न मेलों, उत्सवों व त्यौहारों पर अपनी कला के हुनर के दम पर अलग पहचान रखती है।
विज्ञापन

इस दल के सदस्य चंद्र सिंह ने बताया कि उनका दल भारत में विभिन्न राष्ट्रीय मेलों के साथ-साथ विदेशों में दुबई में भी धूम मचा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह दल कुरूक्षेत्र की गीता जयंती, पिहोवा में गीता जयंती, लखनऊ मेला, हिसार स्वर्ण जयंती समापन समारोह, ताज महोत्सव, चंडीगढ़ उत्सव में भी अपनी नगाड़ा वादन की कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। चंद्र सिंह ने बताया कि उनके दल में बीरण, पप्पू, सौरभ, पवन, प्रकाश, भीम देव, विजय पाल, सुमन, भेपाल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि देश में बंचारी गांव में ही यह नगाड़ा वादन का दल हर बड़े उत्सवों में कार्यक्रम प्रस्तुत करके बंचारी गांव का व हरियाणा का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं बृज के रसिया की जीवन से जुड़े हुए प्रसंगों पर गीत व नृत्य प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लेते हैं। काली दह पे खेलन आयो री, मेरे छोटों से कन्हैया तथा जय भारत मां तेरी सी सुंदर धरती ना संसार में, तन मन धन बलिदान करेंगे, जननी तेरे प्यार मेें। भगवान श्रीकृष्ण व मातृभूमि जैसे विषयों पर गीत नृत्य को देखकर लोग आज भी भक्ति भाव में विभोर हो जाते हैं। चंद्र सिंह ने बताया कि उनके दादा रघबीर सिंह नगाड़ा वादन के अच्छे कलाकार होते थे। हमनें इस कला को पुस्तैनी कला के रूप में स्वीकार करते हुए पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का काम किया है। आमतौर पर गांव में खेती करने वाले इस दल के सदस्य समय-समय पर राष्ट्रीय पर्वों पर नगाड़ा वादन का कार्यक्रम प्रस्तुत करके हरियाणा की समृद्ध संस्कृति को जिंदा रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। देश और प्रदेश का कोई भी बड़ा उत्सव इस दल के बिना अधुरा ही माना जाता है। अब यह दल कलाकारों के नाम की बजाए बंचारी पार्टी के रूप में ज्यादा जानी जाती है।
विज्ञापन


बंचारी गांव की नगाड़ा पार्टी जिले के तीन दिवसीय गीता जयंती उत्सव बढ़ा रही है शोभा
पलवल में हैं बंचारी नगाड़ा बजाने वाले गायक व कलाकार
फोटो नंबर- 33 ओर 34
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें