चुन्निंदा वार्डों व जवाहर पार्क में धारा 35 के तहत हुए विकास कार्यों पर आपत्ति
कैैथल। नगर परिषद की सोमवार को होने वाली बैठक हंगामेदार रह सकती है। बैठक में कई अहम मुद्दे उठाए जाएंगे। बैठक से पहले ही करीब दर्जन भर से अधिक पार्षदों ने मुद्दों को लेकर फैसला लिया। कई पार्षदों ने चुन्निंदा वार्डों व जवाहर पार्क में धारा 35 के तहत हुए विकास कार्यों पर सवाल उठाए। एकजुट हुए सभी पार्षदों ने धारा 35 के कोटे से लगाई गई राशि पर निंदा व्यक्त की। पार्षदों का कहना था कि धारा 35 के कोटे से हमेशा परिषद की आपातकालीन स्थिति में राशि लगाई जाती है। लेकिन इसे पार्कों में सुधार व शहर के अन्य सामान्य कार्यों में लगाया गया है। जिसे कानून के मुताबिक लगाए जाने का कोई प्रावधान नहीं है। पार्षदों ने ईओ द्वारा उनके कार्यों पर सुनवाई ना किए जाने पर उनके खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पारित करने पर विचार किया गया। इसके साथ ही पार्षदों ने वार्डों में समान रुप से विकास कार्यों को न करवाने का भी परिषद पर आरोप लगाया। इस मौके पर पार्षद महेंद्र थरेजा, बलजीत रंगा, विनोद सोनी, राकेश सरदाना, कुलइीप सैन्ी, पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण मित्तल, धर्मबीर भोला, काका सचदेवा, दलभीर भान, भीम अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।
नगर परिषद की बैठक में आज उठाए जाएंगे कई अहम मुद्दे
शनिवार को बैठक कर कई पार्षदों ने की बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा
फोटो संख्या-21