‘भक्ति करें तो पूरी निष्ठा से करें’
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। करनाल रोड स्थित सत्यलोक आश्रम में रविवार को गुरु सुधांशु महाराज द्वारा विश्वनाथ मंदिर का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय विधायक रणदीप सुरजेवाला विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विराट सत्संग का आयोजन भी किया गया। जिसमें शहर भर के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान हवन का आयोजन किया गया जिसमें आए हुए सभी अतिथियों ने आहुति डाली।
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भगवान के कार्य में किसी भी व्यक्ति को निष्ठाभाव से कार्य करना चाहिए। सुंधाशु महाराज ने आश्रम में पहुंचे सभी भक्तजनों को प्रभु की भक्ति के बताए गए रास्तेे पर चलने के लिए प्रवचन दिया। इस अवसर पर कौशल गुप्ता, वीरभान अग्रवाल, बाबू राम सैनी, विकास गर्ग, ओम प्रकाश दुआ, अशोक गुलाटी, सतीश मक्कड़, राकेश चोपड़ा, डा. रविंद्र खुराना, सतीश गोयल, सुरेंद गर्ग, डा. डीपी गुप्ता, अवतार सिंह, वीरभान, डा पवन थरेजा, शमशेर फौजी, राजेंद्र बलवंती आदि मौजूद रहे।
सुधांशु महाराज ने किया विश्वनाथ मंदिर का लोकार्पण
फोटो नंबर-5,6,7