फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाईंग द्वारा गांव के आरएमपी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई ङ्क्षनदनीय: माजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग द्वारा गांव के आरएमपी डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई निंदनीय : माजरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि हाल ही में सीएम फ्लाइंग द्वारा गांवों में प्रैक्टिस कर रहे आरएमपी डाक्टरों पर की गई कार्रवाई निंदनीय है। आनन-फानन इन प्रैक्टिशनर पर दबिश देकर उनमें खामियां निकालकर उनकी सेवाओं को ठप करना गांव की भोली भाली जनता से भी स्वास्थ्य सुविधाएं छीनना जैसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गांवों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाने में तो पूरी तरह विफल हुई है और लोगों को इमरजेंसी में आरएमपी प्राथमिक उपचार देना सुनिश्चित कर रहे थे उन्हें भी अब वहां से दबा दिया गया है। इस कारण गांववासी भी शुरुआती चिकित्सा मिलने से पूरी तरह वंचित हो गए हैं। प्रदेश सरकार को चाहिए कि हर गांव में चिकित्सालय स्थापित करना सुनिश्चित करें और केवल भवन बनाकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम देकर ही अपने काम से इतिश्री न कर लें बल्कि उसमें डाक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें ताकि उसका जमीनी स्तर पर गांववासियों को फायदा हो। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा सरकार में अनुभव की कमी साफ दिखाई देती है जब वो इस तरह के जनविरोधी कदम उठाकर आम जनता को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें