फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून की जानकारी देने के लिए निकाला गया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कानून की जानकारी देने के लिए निकाला गया पैदल मार्च
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक ने कनैक्टिंग टू सर्व अभियान के तहत स्थानीय वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र से पैदल मार्च को झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हुकम सिंह, आरएन भारती, सुदीप गोयल, एसीजेएम अमित शर्मा, सीजेएम विवेक गोयल, प्राधिकरण के सचिव दानिश गुप्ता, अंबरदीप सिंह, मनोज दहिया, याचना, अलका रानी, किरण प्रीत सग्गु व अरूण डाबला के साथ स्वयं भी पैदल मार्च में भाग लिया। यह पैदल मार्च कमेटी चौक तक आयोजित किया गया, जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक ने बताया कि जिला में 18 नवंबर तक विशेष अभियान कनेक्टिंग टू सर्व चलाया जा रहा है, जिसके तहत विधिक सेवाएं प्राधिकरण के पैनल एडवोकेेटस तथा पैरा लीगल वोलंटियर घर-घर जाकर मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ-साथ इस अभियान से संबंधित पंफलेट, ब्रोशर तथा बुकलेट वितरित की जा रही हैं। अभियान के तहत 16 नवंबर को जिला कारागार, 17 नवंबर को महिला आईटीआई तथा 18 नवंबर को नया बस स्टैंड पर लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 18 नवंबर तक स्थानीय न्यायालय परिसर में स्थित वेकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के बाहर कानूनी सहायता डेस्क पर पैनल एडवोकेट व पैरा लीगल वोलंटियर्स तैनात हैं।
विज्ञापन



जिला सत्र न्यायाधीश एमएम धौंचक ने दिखाई हरी झंडी
फोटो संख्या-7 से 9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें