आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पूंडरी। गांव फरल में बन रहे आयुर्वेदिक प्राथमिक चिकित्सालय के भवन निर्माण घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप। ग्रामीणों ने रोष जाहिर करते हुए इसमें प्रयुक्त सामग्री जांच व संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गांव में आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के भवन निर्माण का 7 अक्टूबर को हलका विधायक प्रो. दिनेश कौशिक द्वारा शुभारंभ किया था। जिसके निर्माण के लिए पंचायती राज द्वारा ऑनलाइन टेंडर किया गया है। अभी भवन के लिए नींव भरने का ही कार्य शुरू हुआ था कि ठेकेदार द्वारा बिल्डिंग की नीव में ही हलकी गुणवत्ता की ईंटें प्रयोग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भवन की नींव ही कमजोर होगी वह कितने दिनों तक टीक पाएगा।
रविवार को भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता रणदीप आर्य, प्रदीप राणा, बजेंद्र सिंह व अन्य ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर घटिया स्तर की ईंटों को लगाने से रोक दिया और इसकी सूचना डीसी कैथल को दी। ग्रामीणों ने कहा कि वे किसी भी सुरत में हलकी निर्माण सामग्री नहीं लगाने देंगे और संबंधित अधिकारी का घेराव करेंगे।
ठेकेदार आशुतोष ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन लगभग 32 लाख रुपये से बनने वाले इस भवन का टेंडर छुड़वाया है। वे बाहर चल रहे अन्य कार्यों पर गए हुए थे। उन्हें पता चला था कि भट्ठे वाले ने बीच में एक ट्राली कुछ हलकी ईंटों की भेज दी थी। जिसे उन्होंने तुरंत वापस करवा दिया। उनकी मंशा घटिया निर्माण सामग्री लगाने की नहीं है। वे टेंडर की शर्तों के अनुसार ही अच्छा कार्य करेंगे।
ग्रामीणों ने डीसी को दी जानकारी
फोटो नंबर- 14