फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने झूठ बोल बोल कर ठगा देश को: सुरजेवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने झूठ बोल कर देश को ठगा : सुरजेवाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कांग्रेस नेता बॉबी मान ने रविवार को गांव बालू में संघर्ष रैली में भीड़ जुटाकर कलायत हलका से कांग्रेस दावेदार के रूप में मजबूती दावेदारी ठोकी है। रैली में मुख्य वक्ता के तौर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व कैथल के विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला रहे।
सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश के लोगों को भाजपा से बड़ी आस थी। अच्छे दिन आने का बार-बार झूठ इतनी बार दोहराया गया कि लोग समझने लगे थे कि वाकई राज राज आएगा। तीन सालों में भाजपा का झूठ थैले से निकल कर बाहर आ गया तथा लोग स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सत्ता प्राप्ति से पूर्व जनसभाओं में लोगों से वायदा करते थे कि हर वर्ष दो करोड़ बेरोजगार लोगों को रोजगार दूंगा। आरटीआई से मिले आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में भाजपा की सरकार द्वारा अब तक 7886 लोगों को नौकरी दी गई है जबकि पूर्व से नौकरी में लगे 22 हजार लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में मौजूद भारी भीड़ से गदगद मान ने कहा कि पिछला चुनाव बेशक हार गए हों। उनको हराने के लिए दिग्गजों ने पूरी मुखालफत की पर हलके के मतदाताओं का प्यार कम नहीं हुआ। रैली को धर्मबीर कौलेखां, मोहन सिंह राणा, सतनारायण जैलदार, फूल सिंह खेड़ी, ईश्वर नैन, राजेंद्र चहल, गुरुदेव ढुंडवा, सतबीर भाना, लीला राम कौलेखां, जयकिशन मान, ओमप्रकाश सौंगल, सूबे सिंह मोर ने भी संबोधित किया।


- गांव बालू में कांग्रेस की संघर्ष रैली
फोटो नंबर- 28 और 29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें