12 को काला दिवस मनाएंगे टीचर्स
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की एक अहम बैठक चेयरमैन वरुण जैन व प्रधान बलिंद्र संधु की अध्यक्षता में सनातन धर्म मंदिर में सम्पन्न हुई। जिसमें नेशनल इंडिपेंडेट स्कूल एलाइंस (निसा) के राष्ट्रीय प्रधान कुलभूषण शर्मा के आह्वान पर देश भर में 12 अक्टूबर को मनाए जाने वाले काला दिवस के बारे में विचार किया गया। चेयरमैन वरुण जैन व प्रधान बलिंद्र संधु ने कहा कि 12 अक्टूबर को देशभर के निजी स्कूलों के टीचर्स, प्रिंसिपल व स्कूल मैनेजमेंट के सदस्य काला रिबन लगाकर सरकार की प्राइवेट स्कूल के शिक्षक, प्रिंसिपल और मैनेजमेंट विरोधी नीतियों का विरोध जताएंगे और प्रधानमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपेंगे। सरकार स्कूल में टीचर्स की नियुक्त को लेकर जो नियम बना रही है। उससे से निजी स्कूलों में काम करने वाली टीचर्स व प्रिंसिपलों में भय का माहौल है। बिना जमीनी सच्चाई को जाने सरकार पॉलिसी बना रही जिससे देशभर में लाखों टीचर्स बेरोजगार हो जाएंगे। उप-प्रधान जोगिंद्र व जगजीत माजरा ने कहा कि स्कूल में कोई भी घटना होने पर टीचर्स व प्रिंसिपल को दोषी मानते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की नीति बना दी गई। जब इससे भी सरकार का मन नहीं भरा तो पुलिस वेरीफिकेशन व उनका दिमागी टेस्ट करवाने के आदेश कर दिए।
प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन का एलान
फोटो नंबर- 20