स्टेडियम न होने से खिलाड़ी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में अनेक समस्याएं खिलाड़ियों के आड़े आ रही है। नगर में कोई भी खेल स्टेडियम न होने के कारण अक्सर सरकारी व गैर सरकारी खेल प्रतियोगिता इसी मैदान में होती है लेकिन यहां खिलाड़ियों के लिए कोई भी सुविधा उपलब्ध नही करवाई जाती जिससे बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। इतना ही नही बीरबांगड़ा मार्ग के साथ लगती दीवार गिरने से अब तो पशु भी चरने लगे है। जिससे पशु मैदान में घुसकर गंद फैला देते है। प्रतिदिन इस मैदान में सैकड़ों छोटे से बड़े खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त करते है लेकिन उनके लिए न तो आयोजक कोई प्रबंध करता है और न ही प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था की जा रही है। समस्याओं को लेकर खिलाड़ियों ने प्रशासन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया है। खिलाड़ी पवन पहलवान, काला, विशाल, अनिल, नरेंद्र ने मांग करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की रुचि को देखते हुए यहां खेल स्टेडियम सरकार को अवश्य बनाना चाहिए।