फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहने को सेक्टर, सुविधाएं गांव जैसी भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कहने को सेक्टर, सुविधाएं गांव जैसी भी नहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। हुडा सेक्टर 21 में रहने वाले लोगों को पानी, सड़क व पार्क जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं। इस सेक्टर में घरों की संख्या कम होने के कारण इस सेक्टर में शहर के लोगों की आवाजाही कम है, जिससे यह अय्याशी का अड्डा बन चुका है। रात के समय में नशा करने वाले शरारती तत्व यहां अपनी मनमर्जी चलाते है। लोगों को काफी परेशानी हो रही हैं। यहां न तो पानी निकासी का कोई प्रबंध है और न ही यहां की सड़कों की हालत ठीक है।
गंदे पानी के कारण शादी से पहले हुआ बेटे को डेंगू : कॉलोनीवासी देशराज गर्ग ने बताया कि पानी निकासी का पुख्ता प्रंबंध न होने के कारण उसके बेटे मोहित को डेंगू हो गया जिसकी छह दिनों बाद ही शादी होनी थी। उसने बताया कि डेंगू के कारण उन्हें काफी परेशानी का समाना करना पड़ा। यदि हुडा विभाग की ओर से पानी निकासी का उचित प्रंबध होता तो उसके बेटे के बीमारी का सामना न करना पड़ता।
विज्ञापन


पार्क का निर्माण भी अधूरा : कॉलोनीवासी भुपिंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 21 में हुडा न पार्क के निर्माण के लिए जमीन को अलॉट किया है। लेकिन यहां पार्क बनाने की बजाय यहां पर गंदगी का आलम है। पार्क स्थान पर झाड़ियां ही झाड़ियां होने के कारण यहां पर सांप जैसे अन्य जहरीले कीड़ों के काटने का भय बना रहता है। विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने बताया कि साथ की कॉलोनी में लोगों की रिहायिश कम है वहां तो पार्क का निर्माण किया गया है। लेकिन यहां लोगों को पार्क की जरूरत है तो पार्क का निर्माण भी नहीं है।

झाड़ियां बनी शरारती तत्वों का संरक्षण : कॉलोनीवासी गोपीचंद जिंदल, अजय मित्तल, सुनील गर्ग, नवीन राठी ने बताया कि सेक्टर 21 कॉलोनी के अंदर जाने वाले मुख्य मार्ग झाड़ियों से अटा पड़ा है। साथ ही यहां पर कांग्रेस घास का भी पूरा राज है। कॉलोनी में कम घर होने के कारण एक तरफ तो पूरा झाड़ हैं, जहां रात के समय शरारती तत्व नशाखोरी के साथ अय्याशी भी करते हैं।

शिकायत देने के बावजूद भी नहीं हुई कोई कारवाई : कॉलोनीवासी गौरव गर्ग ने बताया, प्रिंस जिंदल, आरडी गोयल, कोमल व सुनीता ने बताया कि सेक्टर 21 की समस्या को लेकर हुडा विभाग के कर्मचारियों को कई बार शिकायत भी दी जा चुकी है। जिस पर वे आश्वासन पर आश्वासन दिए जा रहे है। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान की हो रही कोशिश
हुडा विभाग के एसडीओ राजेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि कॉलोनिवासियों की शिकायत पर विभाग की ओर से समस्याओं के समाधान के लिए कार्य शुरू करवा दिया गया है। जेसीबी को झाड़ियों को हटवाने का कार्य होगा और कर्मचारियों द्वारा सीवरेज ब्लाकेज की समस्या को भी ठीक करवाया जा रहा है। पार्क के निर्माण में बजट को लेकर कुछ समस्या आ रही है जिसका बजट आने के बाद ही काम को शुरू किया जाएगा।


- हाल-ए-सेक्टर 21, पानी निकासी के नहीं है कोई प्रबंध, सीवरेज ब्लाक, पार्क का निर्माण भी अधूरा
- नशेड़ियों व शराबियों का रात के समय रहता है जमावड़ा
फोटो नंबर-1 से 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें