कौन बनेगा करोड़पति शो की हॉट सीट पर पहुंची कौलेखां की बहू अनिता
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। कौन बनेगा करोड़पति की हाट सीट पर आखिर पहुंच ही गई कलायत उपमंडल के गांव कौलेखां की बहु। अपनी बहू को हॉट सीट पर देख कर गांव कौलेखां ही नहीं बल्कि पूरे उपमंडल में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव कौलेखां के मेन चौक में तो बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जहां पूरा गांव बैठ कर अनीता का खेल देखेगा।
बुधवार को पूरे गांव में अनीता के लिए हवन आयोजित किए गए तथा मां दुर्गा की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। करीब 10 वर्ष पूर्व अनीता सिंह का विवाह गांव कौलेखां के धर्मवीर सिंह के साथ हुआ था। धर्मवीर, जो जिला परिषद के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं, ने बताया कि विवाह के बाद से ही अनीता को केबीसी में जाने की जिद थी। वर्ष 2012 में भी अनीता फास्टेस्ट फिंगर तक केबीसी खेल चुकी हैं पर हाट सीट पर नहीं जा पाई। उनके पति ने बताया कि अनीता की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह किसी भी जवाब का उत्तर बिना समय लिए तुरंत देती है, जिसके चलते वह केबीसी की हाट सीट तक पहुंची। अनीता के एक 9 वर्ष का बेटा भी है। हाउस वाइफ के तौर पर अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुए छोटे से गांव कौलेखां की बहू अनीता सिंह के केबीसी की हाट सीट पर पहुंचना पूरे कलायत उपमंडल के लिए एक प्रेरणा स्रोत से कम नहीं। वीरवार को उसके शो के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। बुधवार को कुछ ही समय तक वे हॉट सीट पर रहीं। इसके बाद शो का समय समाप्त हो गया।
शो का टाइम पूरा होने पर आज प्रसारित होगा पूरा शो
फोटो संख्या-33