फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैतिकता के आधार पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तुंरत दे इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नैतिकता के आधार पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दें इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम चंद कामरेड ने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन की पोल जनता प्रदेशाध्यक्ष के बेटे द्वारा किए गए छेड़छाड़ के कांड से खुल चुकी है। प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में ऐसा शासन आया है जहां महिलाएं सुरक्षित नही है। कॉमरेड प्रेमचंद ने कहा बराला के बेटे के छेडख़ानी के मामले में खराब मानसिकता वाले लडक़ों के खिलाफ बहादुर लडक़ी ने पुलिस थाने में शिकायत दी। लेकिन आवश्यक धाराएं न लगाए जाने के कारण उन्हें जमानत मिल गई। जो की साबित करती है की पुलिस की भूमिका भी इस मामले में संदेहपूर्ण है। राजनैतिक संरक्षण मिलने के चलते ऐसा संभव हुआ है। उन्होंने यह भी कहा की भाजपाइयों की यह ओच्छी मानसिकता है। चुनाव से पहले चाल, चरित्र और चेहरा की बात करने वालों की परते खुल रही है। माकपा ने मांग करते हुए कहा की नैतिकता के आधार पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें