फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुष्ट पार्षदों को दावा बदले जाएंगे यशपाल प्रजापति, भाजपा का चेयरमैन बने रहे प्रजापति

विज्ञापन
विज्ञापन
असंतुष्ट पार्षदों ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
विज्ञापन

- नगर परिषद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए अभी मीटिंग का कोई समय नहीं आया है। मंगलवार को असंतुष्ट पार्षदों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ में याचिका दायर कर दी। इनमें भाजपा के 14 और कांग्रेस के नौ पार्षद शामिल हैं। दूसरी तरफ मामले को निपटाने के लिए बनाई गई नवरत्न कमेटी का दावा है कि यशपाल प्रजापति की कुर्सी सुरक्षित है। अविश्वास प्रस्ताव का गिरना तय है और नाराज पार्षदों में से उनकी तरफ कई पार्षद आ चुके हैं। इसके पलटवार में 14 भाजपाई पार्षदों का कहना है कि चेयरमैन और उनके समर्थक इस तरह का वहम न पालें। उनके टूटने या चेयरमैन के पक्ष में आने की सारी बातें अफवाह है। वे भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हैं। पार्टी के नहीं।
असंतुष्ट खेमे की देर रात तक चलती रही मीटिंग : असंतुष्ट चल रहे 14 पार्षदों की मंगलवार रात करीब 10 बजे तक गुप्त मीटिंग चलती रही। असंतुष्ट पार्षद प्रतिनिधि दलबीर भान ने बताया कि बुधवार को हाईकोर्ट में याचिका डाल दी गई है। सभी के सभी 14 पार्षद एकजुट है। चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जारी होगा।
विज्ञापन


प्रजापति ही रहेंगे नगर परिषद के चेयरमैन- नौ सदस्यीय कमेटी के सदस्य रविभूषण गर्ग ने बताया कि उनके बहुमत के लिए पार्षद हैं। यशपाल प्रजापति की कुर्सी बिलकुल सुरक्षित है। असंतुष्ट पार्षदों को मनाने का प्रयास किया जा रहा है।

जल्द निपटेगा नगर परिषद विवाद : रॉकी मित्तल
मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी एडवाइजर रॉकी मित्तल ने बताया कि सरकार ने कुरुक्षेत्र के विधायक सुभाष सुधा व राजीव जैन की मामले में निपटाने के लिए ड्यूटी लगा दी है। जिसमें 14 असंतुष्ट पार्षदों के भावना को ख्याल रखा जाएगा। जल्द ही मामला निपट जाएगा।
विज्ञापन


सुरजेवाला पार्षदों का उकसा रहे हैं : प्रजापति
कैथल। पिछड़ा वर्ग धर्मशाला वार्ड-1 में सर्व समाज की बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मनोज प्रजापति ने की। बैठक में वार्ड से मनोज ने कहा के कांग्रेस के समय में नगर परिषद को लूट का अड्डा बना हुआ था। जब से यशपाल प्रजापति चेयरमैन बने हैं नगर परिषद में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। कमीशनखोरी के धंधे पर रोक लगी है सुरजेवाला पार्षदों को उनके खिलाफ अविश्वास पत्र देने के लिए उकसा रहे हैं लेकिन जनता जागरूक है और किसी भी बहकावे में नहीं आने वाली है। कैथल की जनता यशपाल प्रजापति के साथ है। इस बैठक में कुम्हार सभा के जिला प्रधान भवानीदास प्रजापति, हुकम चंद, पाला राम, दुली चंद ,रामनिवास, कर्म सिंह कश्यप ,सुरेश कुमार, सतपाल, जगदीश , दलबीर, धर्मपाल, विनोद, बल्ली प्रजापति, जयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें