जिले के कॉलेजों में दाखिले के लिए उमड़ी विद्यार्थियों की भीड़
कैथला। जिले के कॉलेजों में दाखिले के लिए वीरवार को विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को निर्देश दिए थे कि जो विद्याथी कॉलेज में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएगा। उन्हीं विद्यार्थियों मेरिट लिस्ट बनाकर दाखिला दिलवा जाएगा। कॉॅलेजों में विद्यार्थियों कागजातों के जांच के बाद मेरिट सूचि जारी हुई। इंदिरा गांधी महिला कॉलेज, आरकेएसडी कॉलेज, राजकीय डा. भीमराव कॉलेज में विद्यार्थियों की भीड़ दाखिले के लिए उमड़ी रही।
आरकेएसडी कॉलेज का शैक्षिणक सत्र का शुभारंभ आज
आरकेएसडी पीजी कालेज शैक्षणिक सत्र 2017-18 हवन यज्ञ में आहूति डालने व प्राचार्य के अभिभाषण के साथ प्रारंभ होगा। कॉलेज की प्रशासक कमलप्रीत कौर में 21 जुलाई को कॉलेज के हॉल में हवन का आयोजन होगा। 22 जुलाई को ङ्क्षप्रसिपल के विद्यार्थियों के नाम अभिभाषण के बाद यह सत्र प्रारंभ होगा। 24 जुलाई सोमवार से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएगी। ङ्क्षप्रसिपल डा. ओपी गर्ग ने बताया कि दाखिलों का सिलसिला अभी चल रहा है। 14 से 18 जुलाई तक विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न कोर्सों में किए गए पुर्न आवेदन की मेरिट व प्रतीक्षा सूची के लिए विद्यार्थियों का कालेज में जमावड़ा रहा। उन्होंने कहा कि इन तिथियों के दौरान आरकेएसडी कालेज में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों ने लगभग 800 ऑनलाइन आवेदन किए रहे।