फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: धमाके में झुलसे युवक के घर से 178 किलो पटाखे बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पटाखे बनाने के दौरान बुधवार को हुए धमाके में आग से झुलसे युवक के मकान पर पुलिस ने दबिश देकर 178 किलो 600 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए हैं। पूंडरी के गांव फतेहपुर में बिना लाइसेंस और परमिट के पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था। पुलिस ने मकान से 20 पेटियों में भरे पटाखे बरामद कर थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज की है।
जिले में इससे पहले भी कई जगहों पर बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे पकड़े जा चुके हैं, लेकिन इनके निर्माण और भंडारण पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। पुलिस चौकी पूंडरी प्रभारी एएसआई ऋषि कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गश्त कर रही थी। टीम माता मनसा देवी रोड, फतेहपुर के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव दिल्लोवाली निवासी बलवान फिलहाल खेड़ी मटेरवा रोड पर सरकारी स्कूल के नजदीक फतेहपुर में रहता है और बिना लाइसेंस व परमिट के छोटे पटाखे बनाता है। पटाखे बनाते समय उसके आग से झुलसने की सूचना भी पुलिस को मिली थी।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी। वहां गत्ते की पेटियां रखी मिलीं। जांच करने पर 20 पेटियों में पटाखे भरे हुए मिले। सभी पेटियों का वजन करवाने पर कुल 178 किलो 600 ग्राम पाया गया। सूचना मिलने पर पूंडरी दमकल विभाग के इंचार्ज कश्मीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने थाना पूंडरी में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-
सितंबर में 571 पेटियां, अक्तूबर में भी बड़ी बरामदगी
जिले में इस साल अवैध पटाखों के खिलाफ कई बड़ी कार्रवाई हो चुकी हैं। 13 सितंबर को कैथल के करनाल रोड पर पत्थर मार्केट के सामने पुलिस ने रोहित, सलमू, शलोक और राजिंदर को गिरफ्तार कर 571 पेटियां बरामद की थीं। इनमें कुल 22,840 छोटे पैकेट थे। 18 सितंबर को चीका के शक्तिनगर में एक रिहायशी मकान से 670.86 किलो पटाखे बरामद किए गए थे। इस मामले में शक्तिनगर निवासी कृष्ण लाल को गिरफ्तार किया गया था। 5 अक्तूबर को गांव बात्ता में अंकित और सोमपाल से 134 पेटियां बरामद हुई थीं। 13 अक्तूबर को पूंडरी में 55 पेटियां पटाखे बरामद कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। 22 अक्तूबर को पूंडरी की इंदिरा कॉलोनी स्थित मकान से 60 गत्ते की पेटियों में रखे 766 किलो 825 ग्राम अवैध पटाखे बरामद किए गए थे।

पिछले साल 10 कार्रवाई में 4863 किलो पटाखे बरामद
वर्ष 2025 में 25 मार्च से 20 दिसंबर तक जिले में अवैध पटाखों के खिलाफ 10 कार्रवाई की गई थीं। इनमें पूंडरी में छह, सिविल लाइन क्षेत्र में दो और राजौंद व कलायत में एक-एक कार्रवाई शामिल थी। इन मामलों में कुल 4863.451 किलो पटाखे बरामद किए गए थे और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

-

रिहायशी मकानों में पटाखे रखना खतरनाक
फायर ब्रिगेड इंचार्ज एलएफएम सतीश कुमार ने बताया कि दुकानों, वाहनों और रिहायशी मकानों में पटाखों का अवैध भंडारण से आग लगने और विस्फोट का खतरा बढ़ाता है। पटाखों में मौजूद ज्वलनशील सामग्री छोटी सी चिंगारी से भी आग पकड़ सकती है। इससे आसपास के मकानों, दुकानों और वाहनों को नुकसान पहुंचने के साथ लोगों के झुलसने या जान जाने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें