फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के कट्टे काटने पर लगाया उठान पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बिना किसी रसीद के खरीद एजेंसी डीएफएससी के इंस्पेक्टर द्वारा कांटे पर गेहूं के कट्टों का कम वजन बताकर ट्रक में ज्यादा कट्टेे डलवाने के विरोध में आढ़ती एसोसिएशन ने उठान पर प्रतिबंध लगा दिया है। आढ़तियों का कहना है कि इंस्पेक्टर द्वारा उनको बाद में डाले गये कट्टों की रशीद भी नहीं दी जाती। जिसकी मंडी में घोषणा भी करवाई गई। एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण मितल, आढ़ती विजय कुमार, राजेश अनेक आढ़तियों ने बताया कि मंडी से जो वाहन लोड होकर जाता है, उसको जब माल सहित कांटे पर चढ़ाया जाता है तो उसमें माल कम होने की कह कर वहीं रोक लिया जाता है। उस वाहन के चालक को आढ़ती को कांटे पर बुलाने के लिए कहा जाता है। जब आढ़ती कांटे पर जाता तो उसको बताया जाता है कि उसकी गाड़ी में वजन की शोर्टेज है। आढ़ती द्वारा यह कहने पर कि अभी तो भरी गाड़ी का वजन हुआ है और खाली का अभी वजन होगा। शोर्टेज का उसके बाद पता चलेगा कि कितनी है, परंतु विभाग के इंस्पेक्टर यह कहते है कि गाड़ी में बिना तोल के कट्टे हैं और इनको या तो वापस ले जाओ या इसमें मंडी से और कट्टे लाकर उसका वजन पूरा करो। कई आढ़तियों ने तो 10 कट्टे तक गाड़ियों में लाकर लाद दिए, परंतु मांगने पर उन कट्टों की अलग से कोई रसीद नहीं दी। कुछ आढ़तियों ने इसकी ठगी की जानकारी प्रधान कृष्ण मितल को दी तो वे कुछ आढ़तियों के साथ डीएफएससी से मिले। डीएफएससी ने इंस्पेक्टरों को बुलाया तो उन्होंने कहा कि वे कम वजन की गाड़ी नहीं लेंगे। जब बात नहीं बनी तो प्रधान ने कहा कि शुक्रवार से मंडी बंद कर देंगे और अब से विभाग की लदाई भी बंद कर रहे हैं। ऐसा कह कर प्रधान ने मंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की लगाई बंद करने की मुनादी करवा दी।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएफएससी वरिंद्र सिंह का कहना है कि इंस्पेक्टर कम गेहूं की रिसीविंग कैसे देंगे? आढ़तियों से भी बात की जा रही है। उन्हें कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। यदि कोई कर्मचारी गलत काम करता है तो उसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें