फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कविता पाठ में पानीपत की मीरा ने मारी बाजी, डाक्यूमेंटेशन में कुरुक्षेत्र का तुषार रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताएं मंगलवार को संपन्न हुई। दूसरे दिन की प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सीजीएम तरणजीत कौर व रेवाड़ी के जिला शिक्षा अधिकारी रामकुमार फलसवाल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। दूसरे दिन वर्ष 2018-19 में मंडल स्तर पर अव्वल रहे 221 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह ढुल ने की। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 10 प्रकार की विभिन्न प्रतियोगिताओं में 221 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों द्वारा बुजुर्गों के जीवन पर उनके बच्चों द्वारा अनादर करने पर प्रस्तुत की गई स्किट से पंडाल में मौजूद सभी दर्शक भावुक हुए। इसके बाद बच्चों ने बेटियों की शिक्षा व दहेज पर भी हरियाणवी स्किट प्रस्तुत की जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम में अंत में मुख्यातिथि ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राज्य मुख्यालय से रामकुमार, ईश्वर ढांडा, प्राचार्य पवन धीमान, रामेश्वर डीपी, ओमप्रकाश काद्यान, दिनेश, दिलबाग, रामगोपाल सहित अन्य मौजूद रहे।
दूसरे दिन की प्रतियोगिता में कविता पाठन में पानीपत की मीरा ने प्रथम, पेंटिंग में कुरुक्षेत्र के अजय पांचाल ने प्रथम, पीपीटी पवार प्वाइंट में भिवानी की पूर्ति ने प्रथम, डाक्यूमेंटेशन में कुरुक्षेत्र का तुषार शर्मा प्रथम, स्लोगन में झज्जर का सचिन प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में झज्जर की निशु प्रथम, स्किट में ओपी जिंदल स्कूल हिसार प्रथम व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में वाद विवाद प्रतियोगिता गुरुग्राम ईशिका प्रथम व निबंध लेखन प्रतियोगिता में तपस्या ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें